जेम्स कैमरून के साथ बिली एलिश का नया 3D प्रोजेक्ट, 8 मई को होगी रिलीज

सिंगर और गीतकार बिली एलिश अब एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वो दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून के साथ मिलकर एक नई 3डी कॉन्सर्ट फिल्म 'हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट: द टूर' (लाइव इन 3डी) लेकर आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर में क्या है? जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर में एलिश के हाउसफुल वर्ल्ड टूर और कैमरून के साथ उनके सहयोग की झलक दिखाई गई है। कैमरून इस प्रोजेक्ट के सह-निर्देशक हैं। ट्रेलर की शुरुआत में कैमरून कहते हैं, ‘यह आपका शो है। यह आपकी क्रिएटिव सोच

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सिंगर और गीतकार बिली एलिश अब एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वो दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून के साथ मिलकर एक नई 3डी कॉन्सर्ट फिल्म 'हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट: द टूर' (लाइव इन 3डी) लेकर आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।

ट्रेलर में क्या है?
जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर में एलिश के हाउसफुल वर्ल्ड टूर और कैमरून के साथ उनके सहयोग की झलक दिखाई गई है। कैमरून इस प्रोजेक्ट के सह-निर्देशक हैं। ट्रेलर की शुरुआत में कैमरून कहते हैं, ‘यह आपका शो है। यह आपकी क्रिएटिव सोच है। यह लोगों को चौंका देगा।’

ट्रेलर में दोनों को साथ मिलकर काम करते हुए दिखाया गया है, जिसमें 3डी चश्मे पहने हुए फिल्म के लिए क्रिएटिव फैसलों पर चर्चा करते हुए सीन भी शामिल हैं। एक सीन में एलिश पूछती हैं, ‘यह सब कैसे काम करता है?’ जिस पर कैमरून जवाब देते हैं, ‘हमें कुछ तरकीबें आजमानी होंगी, लेकिन हम इसे शानदार बनाएंगे’। यह फिल्म 8 मई को रिलीज होगी।
 

Leave a Comment

2