बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस अब वेंकटनगर में भी रुकेगी, शनिवार से नया स्टॉपेज लागू; टाइमिंग बदली

बिलासपुर  रेल मंडल के वेंकटनगर स्टेशन पर शनिवार से बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद रेलवे ने यहां ट्रेन रोकने की अनुमति दी है। पहले दिन स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी खुशी नजर आई। प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ ठहराव रेलवे ने फिलहाल नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर ठहराव को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। यात्रियों से मिलने वाले रिस्पांस के आधार पर बाद में इसे नियमित किया जा सकता है। इस सुविधा से यात्रियों

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बिलासपुर
 रेल मंडल के वेंकटनगर स्टेशन पर शनिवार से बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद रेलवे ने यहां ट्रेन रोकने की अनुमति दी है। पहले दिन स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी खुशी नजर आई।

प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ ठहराव
रेलवे ने फिलहाल नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर ठहराव को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। यात्रियों से मिलने वाले रिस्पांस के आधार पर बाद में इसे नियमित किया जा सकता है। इस सुविधा से यात्रियों को बिलासपुर या इंदौर की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

बिलासपुर-इंदौर ट्रेन का बदला समय
ठहराव शुरू होने के बाद 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर स्टेशन पर 13:47 बजे पहुंचेगी और 13:49 बजे रवाना होगी। इसके बाद जैतहरी 14:02, अनूपपुर 14:19, अमलाई 14:35 और बुढ़ार 14:45 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी।

वापसी में भी समय निर्धारित
वापसी में 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद पेंड्रारोड 11:21, खोंगसरा 12:07, बेलगहना 12:23, करगी रोड 12:38, घुटकू 12:52 और उसलापुर 13.04 बजे पहुंचेगी।

 

2