Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई की परीक्षा रद्द, नई तारीख पर आया बड़ा अपडेट

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने कारण के तौर पर अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला दिया है। नई परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, जिससे अभ्यर्थियों में इंतजार बढ़ गया है।

Bihar Daroga Exam Cancelled

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

सितम्बर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bihar Daroga Exam Cancelled : पटना से बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा में शामिल हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द की गई है। नई परीक्षा की तारीख के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी।

अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा में गड़बड़ी का लगा रहे थे आरोप

दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता और कथित धांधली हुई है। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग की थी। इस मुद्दे को लेकर पटना समेत कई स्थानों पर छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था।

1799 पदों पर होनी थी बिहार दारोगा भर्ती

बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1799 पदों को भरा जाना था। इसके लिए 27 मई को मुख्य लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से जुड़ी शिकायतें सामने आने लगीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर जांच की मांग उठाई और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई थी झड़प

परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बनी थी। अभ्यर्थी लगातार यह मांग कर रहे थे कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अनियमितता साबित होती है तो परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।

मुख्यमंत्री आवास घेराव का भी किया गया था ऐलान

अभ्यर्थियों ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान भी किया था। कई छात्र अपनी मांगों को लेकर अनशन और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराने की थी। अब आयोग के फैसले के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच संतोष देखने को मिल रहा है।

EOU की जांच में 301 अभ्यर्थी भी जांच के दायरे में

दारोगा भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान 79 अलग-अलग कतारों और कमरों से जुड़े कुल 301 अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी जांच के दायरे में था। परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित कई बिंदुओं की जांच की जा रही थी।

पूर्णिया और गया में भी सामने आई थीं शिकायतें

जांच के दौरान पूर्णिया और गया में आयोजित परीक्षा से संबंधित गड़बड़ियों की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसके बाद EOU ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को नोटिस भेजकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जवाब मांगा था। जांच की प्रक्रिया के बीच अब आयोग ने 27 मई को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को भ्रामक सूचनाओं से सावधान किया

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। आयोग ने असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है। साथ ही अभ्यर्थियों को दलालों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है।

 

नई परीक्षा तारीख के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार

परीक्षा रद्द होने के बाद अब 1799 पदों के लिए नई लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि, आयोग ने अभी नई परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और तैयारी जारी रखें। नई तारीख की घोषणा होने के बाद परीक्षा से संबंधित आगे की प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

Read More :  BJP Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को मिली अहम जिम्मेदारी

2