Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो के कंटेस्टेंट्स के नामों पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन नए सीजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं पहले से तेज हैं। इसी बीच शो के नए घर की झलक सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
इस बार ‘बिग बॉस’ का घर पहले के सीजन्स से काफी अलग नजर आ रहा है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मेकर्स ने घर को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक रोमांचक एडवेंचर जोन के रूप में तैयार किया है। पेड़-पौधों से लेकर पक्षियों और अलग-अलग जीवों तक, घर के डिजाइन में नेचर और कल्पना का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।
ब्लू बिकिनी में Radhika Madan का ग्लैमरस अंदाज, बीच वेकेशन की तस्वीरें-
घर में छिपे हैं दो बड़े रहस्य
इस सीजन के घर में सिर्फ सजावट ही खास नहीं है, बल्कि कुछ ऐसे सीक्रेट भी रखे गए हैं, जिनका खुलासा शो शुरू होने के बाद होगा। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रूम नंबर 20 की हो रही है। बताया जा रहा है कि इस कमरे के अंदर दर्शकों और घरवालों के लिए एक खास सरप्राइज छिपा है। इसके अलावा पूरे घर के अंदर भी एक अन्य रहस्य होने की बात सामने आई है। हालांकि ये ट्विस्ट क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। ऐसे में दर्शकों को शो के प्रीमियर का इंतजार रहेगा।
थीम में छिपा है ‘बिग बॉस’ का संदेश
इस बार घर की सजावट को ‘बिग बॉस’ की मूल थीम से जोड़ा गया है। मेकर्स ने डिजाइन के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि इस घर के अंदर कुछ भी पूरी तरह छिपा नहीं रह सकता। घर के इंटीरियर में कई अनोखी चीजें देखने को मिल रही हैं। कहीं चायदानी के आकार का सोफा नजर आता है तो कहीं ऑक्टोपस को शतरंज के खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया है। वहीं, घरवालों के साथ बैठने और बातचीत करने वाली जगह पर हॉट-एयर बैलून का डिजाइन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
कंटेस्टेंट्स को मिलेगा खास ‘वरदान’
‘बिग बॉस 20’ में इस बार गेम को और दिलचस्प बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। कंटेस्टेंट्स को ‘डबल लाइफ’ मिलने की बात सामने आई है, जिसे ‘वरदान’ का नाम दिया गया है। इसी के साथ घर के अंदर भी डबल ट्विस्ट देखने को मिलेगा। हालांकि ये ट्विस्ट किस तरह गेम को बदलेंगे, इसकी पूरी जानकारी शो के शुरू होने के बाद ही सामने आएगी।
इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में कई नाम चर्चा में हैं। इनमें कनिका मान, अमान गांधी, गुल्लू, माही विज, आरिश्फा खान, युंग दसा, रोहिद खान, खुशी दुबे, रिति तिवारी, काजी तौकीर, जायन इबाद खान, उदिति सिंह, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, रिया अहीर और लवप्रीत गिल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन नामों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
कब होगा ‘बिग बॉस 20’ का आगाज?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026, रविवार को होने की जानकारी सामने आई है। दर्शक इसे JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे। घर की अनोखी थीम, छिपे हुए सीक्रेट्स और नए गेमिंग ट्विस्ट को देखते हुए इस सीजन से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
Hanuman Ansh Worldwide Release: भारत के बाद विदेशों में










