भाखड़ा बोर्ड के चेयरमैन की पत्नी की बीजेपी में ज्वाइनिंग कैंसिल

पंचकूला. हरियाणा के पंचकुला से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां बीजेपी ज्वाइन करने जा रहीं भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को बब्बर खालसा की धमकी मिली है। बीजेपी कार्यालय में ज्यादा भीड़ जमा होने पर सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल, दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार, 20 जनवरी को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को पार्टी में शामिल होना था। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं कालका

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पंचकूला.

हरियाणा के पंचकुला से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां बीजेपी ज्वाइन करने जा रहीं भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को बब्बर खालसा की धमकी मिली है।
बीजेपी कार्यालय में ज्यादा भीड़ जमा होने पर सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल, दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार, 20 जनवरी को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को पार्टी में शामिल होना था। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहने वाली थीं। इसके लिए वह घर से करीब एक हजार लोगों को साथ लेकर बीजेपी कार्यालय भी पहुंची। लेकिन इसी दौरान दीप्ति त्रिपाठी को इंटेलिजेंस की तरफ से सूचना मिली कि उनके बीजेपी ज्वाइन करने पर जान का खतरा है। इसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को स्थगित कर दिया गया। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

बता दें, दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को लेकर सुबह से ही मीडिया में खबरें चल रही थी। लेकिन इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से इनपुट मिली कि आईएसआई , रिंदा ग्रुप और बब्बर खालसा की तरफ से दीप्ति त्रिपाठी की जान को खतरा है। इसको देखते हुए दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग टाल दी गई और उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक वह लंबे समय से समाज कल्याण के लिए काम कर रही हैं। वह पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन करके लोगों की सेवा करने के लिए अपना दायरा बढ़ाना चाहती है। ताकि वह और बड़े स्तर पर लोगों को मदद कर सके। दीप्ति त्रिपाठी का कहना है कि वह जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगी।

Leave a Comment

2