Batwara 1947 Box Office Collection: ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, 4 दिन में सनी देओल ने रचा बड़ा रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 40.20 करोड़ रुपये पहुंच गई। फिल्म ने सोमवार की कमाई में ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘द हीरो’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया और कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार किया।

Batwara 1947 Box Office Collection

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अगस्त 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म के चार दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आए हैं।

चार दिन में ‘बंटवारा 1947’ ने कमाए 28.50 करोड़

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के चौथे दिन करीब 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म को 6,771 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत रही। फिल्म ने चार दिनों में कुल 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 33.95 करोड़ रुपये बताया गया है।

‘बंटवारा 1947’ की वर्ल्डवाइड कमाई 40 करोड़ के पार

बताते चले कि, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ओवरसीज मार्केट में भी कमाई की है। चौथे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 75 लाख रुपये का कारोबार किया। चार दिनों में ओवरसीज कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही ‘बंटवारा 1947’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40.20 करोड़ रुपये हो गया है।

इंडिपेंडेंस डे पर मिली फिल्म को कमाई की बड़ी बढ़त

‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म को 8,721 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 15 प्रतिशत रही। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस का फायदा फिल्म को मिला और इसने दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म को 8,071 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 34 प्रतिशत रही।

तीसरे दिन भी जारी रहा ‘बंटवारा 1947’ का सफर

तीसरे दिन फिल्म की कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही। इस दिन फिल्म को 7,239 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 22 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद चौथे दिन कमाई घटकर 2 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि, चार दिनों में 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन फिल्म को शुरुआती दौर में मजबूत स्थिति में बनाए हुए है।

‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘द हीरो’ को छोड़ा पीछे

सोमवार की कमाई के मामले में ‘बंटवारा 1947’ ने सनी देओल की कुछ पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके मुकाबले ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय’ ने चौथे दिन 1.58 करोड़ रुपये और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह सोमवार की कमाई में ‘बंटवारा 1947’ इन दोनों फिल्मों से आगे निकल गई।

सनी देओल की सोमवार की कमाई में ‘बॉर्डर 2’ सबसे आगे

सनी देओल की फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन की तुलना करें तो ‘बॉर्डर 2’ सबसे ऊपर है। फिल्म ने सोमवार को 59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद ‘गदर 2’ ने 38.70 करोड़, ‘जाट’ ने 14 करोड़ और ‘यमला पगला दीवाना’ ने 4.43 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘यमला पगला दीवाना 2’ ने सोमवार को 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

‘बंटवारा 1947’ ने सोमवार कलेक्शन में कई फिल्मों को पछाड़ा

इस लिस्ट में ‘सिंह साहब द ग्रेट’ ने 2.43 करोड़ रुपये का सोमवार कलेक्शन किया था। ‘बंटवारा 1947’ 2 करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर रही। इसके बाद ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय’ 1.58 करोड़ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 1.45 करोड़ रुपये के साथ क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं।

चार दिन की कमाई में सनी देओल की कई फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे

‘बंटवारा 1947’ ने चार दिनों में 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सनी देओल की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘चुप’ का 9.75 करोड़, ‘ब्लैंक’ का 5.15 करोड़, ‘भैयाजी सुपरहिट’ का 6.25 करोड़ और ‘मौहल्ला अस्सी’ का 1.64 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन शामिल है।

‘अपने’ समेत इन फिल्मों से भी आगे निकली ‘बंटवारा 1947’

फिल्म ने ‘यमला पगला दीवाना’ के 9.60 करोड़, ‘पोस्टर बॉयज’ के 12.73 करोड़, ‘महाभारत’ के 1.36 करोड़ और ‘फॉक्स’ के 2.87 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा ‘अपने’ के 22.07 करोड़ और ‘बिग ब्रदर’ के 4.94 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी फिल्म ने चार दिनों में पार कर लिया है।

आगे बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी सनी देओल की फिल्म?

चार दिनों में 28.50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ ‘बंटवारा 1947’ ने सनी देओल की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्म के लिए आगे का सफर महत्वपूर्ण होगा। दर्शकों की प्रतिक्रिया, वीकेंड के बाद की कमाई और आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में बने रहने की क्षमता तय करेगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सफलता हासिल करती है।

2