
ग्वालियर
एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा अंकुर श्रोत्रिय को विधि विषय में पीएच.डी. (विद्यावाचस्पति) की उपाधि प्रदान की गई है।

अंकुर श्रोत्रिय ने अपना शोध कार्य
ए क्रिटिकल एनालिसिस ऑफ द लीगल इश्यूज़ रिलेटिंग टू जेनेटिकली मॉडिफाइड क्रॉप्स इन इंडिया विद स्पेशल रेफरेंस टू मध्य प्रदेश”* विषय पर पूर्ण किया। उनके शोध में भारत में आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों से संबंधित विधिक मुद्दों, संवैधानिक प्रावधानों, पर्यावरणीय प्रभावों, जैव-सुरक्षा तथा किसानों एवं उपभोक्ताओं के अधिकारों का आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।
अंकुर श्रोत्रिय , आई टी एम विश्वविद्यालय में सहा. प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
श्रोत्रिय ने अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं शुभचिंतको के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।











