अंजलि भाभी का गुस्स,फर्जी अकाउंट बनाने वालों को दी सख्त चेतावनी

मशहूर एक्ट्रेस नेहा मेहता को पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचान मिली. वो शो में अंजलि भाभी के किरदार में दिखी थीं. इन दिनों एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'इत्ती सी खुशी' में दिखाई दे रही हैं. बीते कुछ समय से उनका लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. वहीं, उनके नाम से कई फेक आईडी भी बन गई हैं, जिसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने किसे दी वॉर्निंग? एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 'बजोका स्पॉटलाइट' संग बातचीत में बताया कि कई लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी चला रहे हैं.

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मशहूर एक्ट्रेस नेहा मेहता को पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचान मिली. वो शो में अंजलि भाभी के किरदार में दिखी थीं. इन दिनों एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'इत्ती सी खुशी' में दिखाई दे रही हैं. बीते कुछ समय से उनका लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. वहीं, उनके नाम से कई फेक आईडी भी बन गई हैं, जिसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

एक्ट्रेस ने किसे दी वॉर्निंग?
एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 'बजोका स्पॉटलाइट' संग बातचीत में बताया कि कई लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी चला रहे हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि उनसे पंगा न लें, वरना वो हालत खराब कर देंगी.

दरअसल, एक्ट्रेस से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपको रील पसंद या एल्बम? इसपर उन्होंने कहा- रील तक तो हम पहुंचे ही नहीं हैं. हमारा सोशल मीडिया देख लीजिए. हमसे ज्यादा हमारी फेक आईडी और फैन आईडी… पता नहीं क्या-क्या बनी हुई हैं. वही, लोग हमारे नाम से कमा रहे हैं और मिलियन्स में कमा रहे हैं. लेकिन जिस दिन रेड पड़ेगी ना…इंस्पेक्टर की बेटी हूं, जिस दिन रेड मारूंगी उस दिन सभी का हाल खराब हो जाएगा.

बदल गया लुक
वहीं, बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस का लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. उनका बदला लुक देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं. कई लोग उनके पोस्ट पर कमेंट करके उनके बदले लुक पर भी सवाल कर रहे हैं.

नेहा मेहता की बात करें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था. करीब पांच साल बाद उन्होंने टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' से कमबैक किया है. इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. उन्हें फैंस को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है.

Leave a Comment

2