Amritsar News: ISI लिंक वाले तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 3 आरोपी दबोचे; हथियारों का जखीरा जब्त

अमृतस​र पंजाब पुलिस को आतंक और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किया।  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था। जांच के अनुसार, आरोपियों को यह हथियारों

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतस​र

पंजाब पुलिस को आतंक और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किया। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था।

जांच के अनुसार, आरोपियों को यह हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब में अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई थी। इस पूरे मामले में अमृतसर के पुलिस CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर मुकम्मल जानकारी थोड़े समय में साझा कर सकते हैं।

आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज
इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में हथियार अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पंजाब पुलिस
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें आगे किस तक पहुंचाया जाना था। पंजाब पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।

 

2