Ambani Ganpati Celebration: अंबानी गणपति उत्सव में सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने खींचा ध्यान, सारा दिखीं बेहद खूबसूरत

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल साड़ी लुक चर्चा में रहा। आखिर सारा ने कौन सा लुक अपनाया और उनके साथ कौन-कौन नजर आया, जानिए पूरी कहानी।

अंबानी गणपति उत्सव में सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने खींचा ध्यान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 15, 2026

Ambani Ganpati Celebration:  गणेश चतुर्थी 2026 के अवसर पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। 14 सितंबर को आयोजित इस खास समारोह में फिल्म, क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों में भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ नजर आए। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों का पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

परिवार संग ‘एंटीलिया चा राजा’ के दर्शन

सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुए और गणपति बप्पा के दर्शन किए। समारोह के लिए सचिन ने लाल रंग का कुर्ता पहना था। वहीं अर्जुन तेंदुलकर नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। पारंपरिक परिधान में पिता-पुत्र की जोड़ी काफी आकर्षक लग रही थी। दोनों ने कैमरे के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं। गणपति पूजा में शामिल होने के दौरान तेंदुलकर परिवार का सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया।

सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल लुक बना चर्चा का विषय

सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल लुक बना चर्चा का विषय
सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल लुक बना चर्चा का विषय

इस समारोह में सारा तेंदुलकर ने अपने पारंपरिक लुक से खासा ध्यान आकर्षित किया। सारा हल्के हरे रंग की साड़ी में नजर आईं। उनका सादगी भरा अंदाज गणेश चतुर्थी के माहौल के साथ काफी खूबसूरत नजर आया। सारा की मां अंजलि तेंदुलकर भी हल्के हरे रंग की साड़ी में कार्यक्रम में पहुंची थीं। मां-बेटी का यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया और उनकी तस्वीरें चर्चा में आ गईं।

सानिया चंडोक के साथ नजर आई खास बॉन्डिंग

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक भी अंबानी परिवार के गणपति समारोह का हिस्सा बनीं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और पारंपरिक अंदाज में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। फोटो खिंचवाते समय सारा ने सानिया को अपने पास बुलाया और साथ खड़े होने के लिए कहा। दोनों की यह तस्वीर खास तौर पर चर्चा में रही। सारा और सानिया के बीच नजर आई सहज बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

सलमान खान समेत कई सितारे हुए शामिल

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर और कैटरीना कैफ समेत कई सेलिब्रिटीज गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान सलमान खान का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अभिनेता हल्के नीले रंग की चेक शर्ट और व्हाइट-वॉश डेनिम जींस में दिखाई दिए। उन्होंने सिर पर बंदाना लगाया हुआ था, जो उनके लुक को अलग अंदाज दे रहा था।

सोशल मीडिया पर छाया गणपति सेलिब्रेशन

अंबानी परिवार का गणपति उत्सव हर साल सितारों की मौजूदगी के कारण चर्चा में रहता है। इस बार भी फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने समारोह की रौनक बढ़ाई। सचिन तेंदुलकर का परिवार, सारा का साड़ी लुक और सानिया के साथ उनकी बॉन्डिंग से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Haivan Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब