Alpha Box office Collection: Flop होने की कगार पर थी आलिया की ‘अल्फा’? शनिवार की कमाई ने क्रिटिक्स के उड़ाए होश

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार तेज कर दी है। पहले दिन 9.25 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। महज दो दिनों में 20.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर 'अल्फा' ने 10 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

Alpha Box office Collection

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ इन दिनों सिनेमाघरों में काफी चर्चा बटोर रही है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले थे, जिसके कारण टिकट खिड़की पर इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक थोड़ी धीमी रही। लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। शुरुआती झिझक को पीछे छोड़ते हुए आलिया और शरवरी की इस फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।

‘अल्फा’ डे 2 बिजनेस रिपोर्ट

अगर बात करें ‘अल्फा’ के दूसरे दिन के कलेक्शन (Alpha BO Collection Day 2) की, तो फिल्म ने शनिवार को शानदार रिकवरी दिखाई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने अपने पहले दिन (शुक्रवार) को 9.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को रात 10:30 बजे तक फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम कर लिया। इस दौरान सिनेमाघरों में लगभग 25% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इसी के साथ दो दिनों में ‘अल्फा’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

कमाई के मामले में ‘अल्फा’ ने बनाया नया कीर्तिमान

‘अल्फा’ की इस बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की सबसे खास बात यह है कि इसने अपने शुरुआती दो दिनों की कमाई से ही कई बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों के पूरे ‘ओपनिंग वीकेंड’ (3 से 4 दिनों की कुल कमाई) के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ‘पेद्दी’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ जैसी बहुचर्चित फिल्में भी शामिल हैं। ‘अल्फा’ से मात खाने वाली इन 10 फिल्मों का वीकेंड कलेक्शन इस प्रकार है:

  • चांद मेरा दिल: 12.47 करोड़ रुपये
  • पेद्दी: 11.9 करोड़ रुपये (4 दिनों का हिंदी कलेक्शन)
  • द केरल स्टोरी 2: 10.15 करोड़ रुपये
  • हॉन्टेड 3डी: 9.35 करोड़ रुपये
  • कृष्णावतारम पार्ट 1: 7.32 करोड़ रुपये (4 दिनों का कलेक्शन)
  • मैं वापस आऊंगा: 5.5 करोड़ रुपये
  • भारत भाग्य विधाता: 4.25 करोड़ रुपये
  • दो दीवाने सहर में: 4.2 करोड़ रुपये
  • एक दिन: 3.05 करोड़ रुपये
  • बंदर: 2.45 करोड़ रुपये

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश ‘अल्फा’

फिल्म ‘अल्फा’ के मुख्य आकर्षण की बात करें तो इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म के जरिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई सुपर-स्पाइज के रूप में नजर आई हैं। फिल्म में अनिल कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन फिल्म की असली लाइमलाइट बॉबी देओल ने चुराई है। ‘अनिमल’ के बाद बॉबी देओल एक बार फिर इस फिल्म में खूंखार विलेन के अवतार में नजर आ रहे हैं और उनके क्रूर अंदाज को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद, स्टार पावर और स्पाई जॉनर के क्रेज के कारण फिल्म का कलेक्शन रविवार को और मजबूत होने की उम्मीद है।

2