Akanksha Chamola News: विवादों के बाद क्या ‘लॉक-अप’ में दिखेंगी आकांक्षा चमोला? जानें पूरी कहानी

मुंबई  एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने लॉक अप सीजन 2 की शुरुआत में ही सबको अपने तलाक की खबर से चौंका दिया. लेकिन इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया वो एक साल से अलग रह रहे हैं. साथ ही गौरव और उनके बीच कोई तल्खी नहीं है. दोनों दोस्त की तरह हैं।  आकांक्षा ने बिना कोई गिल्ट शो किए अपने ऊपर लगे उन आरोपों का भी जिक्र किया,  जिन वजहों से वो अक्सर ट्रोल होती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें किसी भी चीज का कोई मलाल नहीं है, लोग जिस वजह से

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने लॉक अप सीजन 2 की शुरुआत में ही सबको अपने तलाक की खबर से चौंका दिया. लेकिन इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया वो एक साल से अलग रह रहे हैं. साथ ही गौरव और उनके बीच कोई तल्खी नहीं है. दोनों दोस्त की तरह हैं। 
आकांक्षा ने बिना कोई गिल्ट शो किए अपने ऊपर लगे उन आरोपों का भी जिक्र किया,  जिन वजहों से वो अक्सर ट्रोल होती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें किसी भी चीज का कोई मलाल नहीं है, लोग जिस वजह से उनसे नफरत कर रहे हैं, शो के बाद उसी वजह से वो उनसे प्यार भी करेंगे।      

आरोपों की डिटेल देते हुए आकांक्षा ने कहा कि लोगों को मुझसे बहुत सारे इशूज हैं. लोग मुझे बोलते हैं कि मैं बहुत बड़ी अटेंशन सीकर हूं, मैं फेम की भूखी हूं. मैं पति के फेम का फायदा उठा कर आगे बढ़ रही हूं. मैं मां नहीं बनना चाहती. मैंने भाभी पोर्न किया है। आकांक्षा की बातें सुनकर फराह ने कहा कि 192 देशों की अनडिवाइडेड जनता और यहां के सारे कैमराज सिर्फ तुम्हें ही देखेंगे और जानना चाहेंगे कि तुम अपने ऊपर लगे इन आरोपों को कैसे साफ करती हो. एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक डीवा हैं, गौरव खन्ना की पत्नी होना एक अलग पार्ट है मेरी लाइफ का। 

आकांक्षा ने जिन आरोपों का जिक्र किया वो उनसे अक्सर जुड़े रहे हैं. एक्ट्रेस हमेशा से अपने पब्लिकली शेयर किए डांस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. यूजर्स इन्हें अश्लील तक करार देते हैं. इनपर कई बार विवाद हो चुका है। वहीं कई बार आकांक्षा को इस बात के लिए खरी खोटी सुननी पड़ी है कि वो जब पति गौरव के साथ होती हैं तो कुछ ऐसा कर जाती हैं जिससे सारी लाइमलाइट उनपर आ जाती है. कुछ वक्त पहले ही एक पैप वीडियो वायरल हुआ था जहां वो अपनी गर्ल फ्रेंड्स के साथ अचानक कैमरा के आगे डांस करने लगी थीं. इस पर एक्ट्रेस को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।   

आकांक्षा तब भी चर्चा में आई थीं जब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वो अपने को-एक्टर्स के साथ ज्यादा ही इंटीमेट तरीके से डांस करते हुए दिखी थीं. इस वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया था. हालांकि आकांक्षा ने जो सफाई दी वो और भी हैरान कर देने वाला था। 
        
आकांक्षा ने कहा था कि वो उस दौरान बहुत असहज हो गई थीं, उन्होंने जो कपड़े पहने थे वो तो अनकम्फर्टेबल थे ही. साथ ही उनके को-एक्टर्स भी डांस करते हुए ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे. उनके इस स्टेटमेंट से दोनों ही को-एक्टर्स काफी नाराज हुए थे।जनवरी 2026 में आकांक्षा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट से शादी में अनबन का हिंट दिया था. उन्होंने लिखा था कि जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. हालांकि इस पोस्ट को करने के बाद उन्होंने तलाक की बातों को खारिज कर इसे सीरीज से जोड़ दिया था। 
कपल के बीच तकरार की खबरें तब भी आई थीं, जब गौरव ने बिग बॉस में कहा था कि वो पिता बनना चाहते हैं लेकिन पत्नी बच्चा नहीं चाहतीं. इसलिए उन्होंने अपनी खुशी को ताक पर रख पत्नी की मर्जी से चलने का फैसला लिया है. आकांक्षा हो या गौरव दोनों ने ही अपने आप को हैप्पी कपल की कैटेगरी में डाला।  हालांकि आकांक्षा और गौरव के तलाक की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. लेकिन लॉकअप शो की अभी शुरुआत हुई है, माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई और खुलासे कर सकती हैं. कपल ने 2016 में शादी की थी, इनके रिश्ते को 10 साल हो चुके हैं। 

2