Ajit Pawar: अजित पवार की मौत पर संजय राउत का बड़ा बयान, BJP को घेरा

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सियासत गरमा गई है। संजय राउत ने अजित पवार की मौत को संदिग्ध बताते हुए इसे साजिश करार दिया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Ajit Pawar

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 2, 2026

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस घटना ने पूरे राज्य को गहरे सदमे में डाल दिया। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन अजित पवार की अचानक हुई मौत ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अंतरिक्ष में होगा दुनिया का पहला डेटा सेंटर? एलन मस्क के महाप्लान पर सरकार से अनुमति की मांग

दो बड़ी चर्चाएं

Ajit Pawar
संजय राउत का बड़ा बयान

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में दो मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पहला, एनसीपी के दोनों गुटों का विलय और दूसरा, अजित पवार की अचानक हुई मौत। कई नेताओं और राजनीतिक दलों का कहना है कि इस हादसे में कुछ गड़बड़ है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

संजय राउत का बयान

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी अजित पवार की मौत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, “अजित दादा के एक्सीडेंट पर सवाल ज़रूर उठेंगे और उठने भी चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है। उनकी मौत संदिग्ध है और यह सवाल उनकी पार्टी भी उठा रही है।” राउत ने आगे कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र के एक बड़े नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई और जो बातें सामने आ रही हैं, उसकी जांच होनी चाहिए।

पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है

संजय राउत ने दावा किया कि अजित पवार की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि, “पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है। इसकी जांच होनी ही चाहिए।” राउत का मानना है कि इस घटना के पीछे कोई रहस्य छिपा हुआ है, जिसे उजागर करना जरूरी है।

BJP पर आरोप

संजय राउत ने अपने बयान में BJP को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह ‘घर लौटना’ चाहते थे। इसके बाद BJP नेताओं ने उन्हें सिंचाई घोटाले की फाइलों को लेकर धमकाया था। हालांकि, अजित पवार ने जवाब देते हुए कहा था कि, “मेरी बात छोड़ दीजिए, आपके घोटाले की फाइल मेरे पास है।” राउत ने आरोप लगाया कि इस बयान के लगभग 10 दिन बाद ही अजित पवार की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना हमें जस्टिस लोया की याद दिलाती है।

नया कांड होने का संकेत

संजय राउत ने कहा कि अजित पवार की मौत के पीछे कोई नया कांड हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है? उनका कहना है कि इस मामले में कई बातें संदिग्ध हैं और जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

एक तरफ Gold बना रहा रिकॉर्ड, दूसरी तरफ दुबई में बिछेगा सोना! दुनिया की पहली Gold Road का प्लान तैयार