लेबनान में हवाई हमलों से हाहाकार, मिया खलीफा ने पूछा- कब रुकेगा यह दर्द?

बेरूत पोर्न स्टार रह चुकीं लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी मिया खलीफा ने लेबनान में बढ़ती हिंसा पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर वहां के हालात को बहुत डरावना और परेशान करने वाला बताया. मिया कहते हुए रो पड़ीं कि ये सिचुएशन बेहद चिंताजनक है. हमने अपनी आंखों से हमले होते देखे हैं. उन्होंने इसे सीधे तौर पर आतंकवाद से भी जोड़ा।  जंग रोकने की भावुक अपील मिया ने एक वीडियो शेयर किया जहां वो अपनी बेबसी जताती दिखीं. वो बोलते हुए बहुत भावुक हो गईं और आंसू भी बहते दिखाई दिए. वीडियो पोस्ट

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बेरूत

पोर्न स्टार रह चुकीं लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी मिया खलीफा ने लेबनान में बढ़ती हिंसा पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर वहां के हालात को बहुत डरावना और परेशान करने वाला बताया. मिया कहते हुए रो पड़ीं कि ये सिचुएशन बेहद चिंताजनक है. हमने अपनी आंखों से हमले होते देखे हैं. उन्होंने इसे सीधे तौर पर आतंकवाद से भी जोड़ा। 

जंग रोकने की भावुक अपील
मिया ने एक वीडियो शेयर किया जहां वो अपनी बेबसी जताती दिखीं. वो बोलते हुए बहुत भावुक हो गईं और आंसू भी बहते दिखाई दिए. वीडियो पोस्ट कर मिया ने कैप्शन में लिखा- ये दो देशों के किए गए आतंकवाद से कम नहीं है, जिनके युद्ध अपराध एक-दूसरे की बराबरी करते हैं. अमेरिका और इजराइल आतंकवादी और फासीवादी राज्य हैं, और एक दिन दोनों के लिए द हेग (इंटरनेशनल केसेज की जगह) में मुकदमे उनका इंतजार कर रहे हैं। 

मिया खलीफा ने हमलों की गंभीरता को बताते हुए कहा कि- सिर्फ 10 मिनट में करीब 160 एयर स्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं. उनके मुताबिक, इन हमलों में सिर्फ सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि आम लोगों के घर, स्कूल और अस्पताल भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि कब्रिस्तान और अंतिम संस्कार जैसी जगहें भी इससे अछूती नहीं रहीं, जो हालात की खौफनाक हालत को दिखाता है। 

लेबनान की हैं मिया खलीफा
मिया ने वीडियो में आगे कहा कि ये मामला उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है, क्योंकि लेबनान उनका अपना देश है. उन्होंने बताया कि एक तरफ वो अपने देश में हो रही हिंसा को देख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ऐसे ग्लोबल सिस्टम का हिस्सा भी हैं, जिसे वो इस स्थिति के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार मानती हैं। 

मिया ने दुनिया से सवाल करते हुए कहा कि- आज इंसान अंतरिक्ष में तरक्की कर रहा है, लेकिन युद्ध रोकने में अभी भी असफल है. उन्होंने ये भी माना कि कई बार वो खुद को बेबस महसूस करती हैं, लेकिन फिर भी वो अपनी आवाज के जरिए लोगों तक सच्चाई पहुंचाना चाहती हैं। 

वीडियो के आखिर में उन्होंने लेबनान के लोगों के लिए अपना समर्थन जताया और पूछा-आखिर ये सब कब रुकेगा?

Leave a Comment

2