AIBE-21 का एग्जाम डेट घोषित! बार काउंसिल की गाइडलाइन जारी, बिना इन दस्तावेजों के नहीं मिलेगी एंट्री

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 21 परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज और अहम निर्देश जारी कर किए हैं। यह परीक्षा 7 जून 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी परीक्षा से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 21) का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा और सभी निर्देशों

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 21 परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज और अहम निर्देश जारी कर किए हैं। यह परीक्षा 7 जून 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी परीक्षा से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 21) का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा और सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org और allindiabarexamination.com के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 1 से 3 मई 2026 तक आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।

परीक्षा में जानें पहले जान लें गाइडलाइन

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ लाना जरूरी है। एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा से एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र का पता देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन समय पर पहुंच सकें।
  • परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग, किताबें, नोट्स, कागज या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाना सख्त मना है।
  • अगर कोई नकल करते या गलत सामान के साथ पकड़ा गया, तो उसे तुरंत अयोग्य कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा खत्म होने से पहले और उत्तर पुस्तिका जमा किए बिना कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं है।
  • उत्तर पुस्तिका पर निशान केवल नीले या काले बॉल पेन से ही लगाएं। पेंसिल से निशान लगाने पर परीक्षा रद्द हो सकती है।
  • ओएमआर शीट पर रोल नंबर, सेट कोड और अन्य जानकारी सही-सही भरें। गलती होने पर उत्तर पुस्तिका अस्वीकार की जा सकती है।
  • जिन उम्मीदवारों को 40% से अधिक दिव्यांगता है, उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके लिए अपना प्रमाणित दिव्यांगता प्रमाण पत्र निरीक्षक को देना होगा।
  • जो उम्मीदवार खुद लिख नहीं सकते (जैसे दृष्टिहीन या दोनों हाथों से असमर्थ), वे अपना लेखक (Scribe) ला सकते हैं। लेखक स्नातक हो और कानून/आर्ट्स का छात्र न हो। पहचान पत्र जरूरी है। केंद्र लेखक उपलब्ध नहीं कराएगा।
  • अन्य दिव्यांगता में लेखक की सुविधा मेडिकल प्रमाण पत्र (सरकारी अस्पताल से) देने पर ही मिलेगी।
  • परीक्षा में बैठना अस्थायी है। पात्रता पूरी न होने पर उम्मीदवारी रद्द होगी। नकल या गलत तरीका अपनाने पर तुरंत परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
  •  

Leave a Comment

2