जालंधर में बीती रात हुई फायरिंग पर एसीपी और एसएचओ सस्पेंड

पटियाला. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। वह पहले अस्पताल के नजदीक रुकता है, फिर घर के बाहर पहुंचकर एक के बाद एक चार गोलियां चलाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में भी इस तरह खुलेआम फायरिंग होगी तो कानून-व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटियाला.

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। वह पहले अस्पताल के नजदीक रुकता है, फिर घर के बाहर पहुंचकर एक के बाद एक चार गोलियां चलाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में भी इस तरह खुलेआम फायरिंग होगी तो कानून-व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अकेला था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे 24 घंटे पहले संतोकपुरा इलाके में भी एक डॉक्टर के घर के बाहर करीब 10 गोलियां चलाई गई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

2