
Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैँ। उन्होंने पहले दो शादियां की थी, लेकिन दोनों ही रिश्ते समय के साथ तलाक पर खत्म हो गए। अब खबर है कि आमिर खान अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी रचाने जा रहे हैं।
Welcome To The Jungle ने 5वें दिन मचाया तहलका, रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक कदम दूर
5 जुलाई को मुंबई में होगी रजिस्टर्ड शादी
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को मुंबई स्थित आमिर के घर पर होगी। यह एक बेहद साधारण और निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आमिर खान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वे इस शादी को बहुत ही सादगी से करना चाहते हैं। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी और किसी बड़े समारोह या भव्य आयोजन की योजना नहीं है।
सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगा आयोजन
इस खास मौके पर किसी भी तरह की फिल्मी भव्यता या बड़ा इवेंट नहीं रखा जाएगा। शादी का पूरा कार्यक्रम घरेलू माहौल में संपन्न होगा। आमिर खान का कहना है कि वे इस नए जीवन की शुरुआत को निजी रखना चाहते हैं और इसे ज्यादा सार्वजनिक नहीं बनाना चाहते।
आमिर और गौरी का लंबा पुराना रिश्ता
आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले लगभग दो दशकों से जानते हैं। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता था, जो समय के साथ मजबूत होता गया। बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। किरण राव से तलाक के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे रिलेशनशिप में आ गए। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया था और बताया था कि वे गौरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं और ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री में काम करती हैं। वे एक सैलून बिजनेस को संभालती हैं, जिसे उनकी मां ने शुरू किया था। इसके अलावा गौरी स्प्रैट आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं। हालांकि, वे आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और मीडिया में कम ही नजर आती हैं।
नई सीरीज के बाद एक्ट्रेस का लुक वायरल, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ उनका स्टाइल इनरवियर्स
आमिर खान की पिछली शादियां
आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह रिश्ता 2002 में खत्म हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—जुनैद खान और आयरा खान। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की थी। यह रिश्ता 2021 में तलाक के साथ समाप्त हुआ। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद राव खान है। हालांकि दोनों पूर्व पत्नियों से तलाक के बावजूद आमिर खान के उनके साथ अच्छे संबंध हैं। वे अक्सर पारिवारिक आयोजनों और इवेंट्स में साथ नजर आते हैं, जिससे उनके बीच आपसी सम्मान और समझ बनी हुई है।











