पुलिस का सेवा भाव: थाने में भंडारे का आयोजन, अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

लोरमी. शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर लोरमी में मां दुर्गा की भक्ति और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। नगर के प्राचीन महामाया मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों और पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस बीच लोरमी पुलिस ने भी सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए थाना परिसर में विराजित मां दुर्गा के पंडाल में भव्य भंडारे का आयोजन किया। महामाया मंदिर सहित दुर्गा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु महाष्टमी के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। नगर के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लोरमी.

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर लोरमी में मां दुर्गा की भक्ति और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। नगर के प्राचीन महामाया मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

मंदिरों और पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस बीच लोरमी पुलिस ने भी सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए थाना परिसर में विराजित मां दुर्गा के पंडाल में भव्य भंडारे का आयोजन किया।

महामाया मंदिर सहित दुर्गा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
महाष्टमी के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। नगर के ऐतिहासिक सिद्धपीठ प्राचीन महामाया मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा विभिन्न सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में भी विशेष पूजा, महाहवन और महाआरती संपन्न हुई। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

लोरमी थाना परिसर में पुलिस ने किया भव्य भंडारा
नवरात्र के इस पावन अवसर पर लोरमी पुलिस की अनूठी पहल चर्चा का विषय रही। लोरमी थाना ग्राउंड में स्थापित मां जगजननी के पंडाल में पुलिस विभाग की ओर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

अधिकारियों ने खुद श्रद्धालुओं को बांटे प्रसाद
भंडारे के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी धीरही, लोरमी थाना प्रभारी पवन देवांगन और थाने के समस्त स्टाफ ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वयं श्रद्धालुओं को अपने हाथों से महाप्रसाद वितरित किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का यह सेवाभावी रूप देखकर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक काफी उत्साहित नजर आए। धार्मिक आयोजन के माध्यम से पुलिस ने जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और सौहार्द का संदेश दिया।

2