होली पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन, आज से शुरू होगी बुकिंग

 इंदौर होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है। गाड़ी नंबर 09324/09323 इंदौर-खड़की-इंदौर स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराए पर चलेगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, यह ट्रेन होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ संभालने के लिए विशेष रूप से संचालित की जा रही है। ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच शामिल होंगे। दोनों दिशाओं में ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 इंदौर

होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है। गाड़ी नंबर 09324/09323 इंदौर-खड़की-इंदौर स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराए पर चलेगी।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, यह ट्रेन होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ संभालने के लिए विशेष रूप से संचालित की जा रही है। ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच शामिल होंगे।

दोनों दिशाओं में ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 09324 की बुकिंग 27 फरवरी 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

यह नई ट्रेन न केवल होली यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, बल्कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

ट्रेन का शेड्यूल

• गाड़ी नंबर 09324 (इंदौर-खड़की स्पेशल): 4 मार्च से 25 मार्च 2026 तक हर बुधवार को इंदौर से दोपहर 11:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन गुरुवार को सुबह 2:50 बजे खड़की पहुंचेगी। प्रमुख स्टॉप्स देवास (11:50/11:52), उज्जैन (12:40/12:45), नागदा (13:57/14:00), रतलाम (14:35/14:40)।

• गाड़ी नंबर 09323 (खड़की-इंदौर स्पेशल): 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक हर गुरुवार को खड़की से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी। उसी दिन रात 11:55 बजे इंदौर पहुंचेगी। प्रमुख स्टॉप्स रतलाम (20:30/20:35), नागदा (21:10/21:15), उज्जैन (22:05/22:07), देवास (23:00/23:02)।

 

Leave a Comment

2