छोटी बहस, बड़ी वारदात: झारखंड में थाने से चंद कदमों पर युवक को मारी गोलियां

बोकारो झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नशे में धुत आरोपी ने युवक को मारी गाली मामला जिले के रेलवे स्टेशन के आटो स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां तीस वर्षीय सचिन यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक छोटी सी

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बोकारो

झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नशे में धुत आरोपी ने युवक को मारी गाली
मामला जिले के रेलवे स्टेशन के आटो स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां तीस वर्षीय सचिन यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक छोटी सी बात पर आरोपी की बहस मृतक सचिन से हुई थी। इसी को लेकर नशे में धुत आरोपी ने सचिन को गाली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग गया।

हैरानी की बात ये है कि जीआरपी थाना से महज पांच सौ गज दूर यह घटना हुई। आनन-फानन में घायल सचिन को अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Comment

2