घर पर मिलेगा डाकिया, लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया में हुआ बदलाव

भोपाल  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएस पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) की सुविधा शुरू कर दी है। अब पेंशनधारकों को सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक, डाकघर या EPFO कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह सुविधा भारत पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के सहयोग से शुरू की गई है और पूरी तरह निःशुल्क है। इससे पेंशन भुगतान में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी। घर आएगा डाकिया, वहीं बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट इस योजना के तहत डाक सेवक या पोस्टमैन पेंशनर के घर पहुंचकर आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल
 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएस पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) की सुविधा शुरू कर दी है। अब पेंशनधारकों को सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक, डाकघर या EPFO कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

यह सुविधा भारत पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के सहयोग से शुरू की गई है और पूरी तरह निःशुल्क है। इससे पेंशन भुगतान में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

घर आएगा डाकिया, वहीं बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

इस योजना के तहत डाक सेवक या पोस्टमैन पेंशनर के घर पहुंचकर आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तुरंत तैयार करेगा। यह सुविधा खास तौर पर बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और असहाय पेंशनधारकों के लिए वरदान साबित होगी।

एक कॉल पर पहुंचेगा डाक सेवक

पेंशनधारक या उनके परिजन IPPB कस्टमर केयर नंबर 033-22029000 पर कॉल करके इस डोरस्टेप सेवा का लाभ ले सकते हैं। कॉल के बाद संबंधित क्षेत्र का डाक सेवक पेंशनर के घर पहुंचकर पहचान सत्यापित करेगा और तुरंत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट कर देगा। साथ ही भविष्य में फेस ऑथेंटिकेशन के इस्तेमाल का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

जरूरी सावधानियां

इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं देना है, यह पूरी तरह मुफ्त है

किसी को भी पैसे न दें

किसी भी अनियमितता या शिकायत की स्थिति में EPFO या IPPB की शिकायत निवारण प्रणाली में शिकायत दर्ज करें…

Leave a Comment

2