बिहार-झारखंड से तिरुपति बालाजी के लिए चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

धनबाद. धनबाद होकर रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के बंद हो जाने से मायूस यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने रक्सौल से तिरुपति के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन धनबाद, बोकारो और रांची होकर चलेगी। इससे बिहार के साथ-साथ झारखंड की बड़ी आबादी को तिरुपति बालाजी के दरबार तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। नई ट्रेन का टाइम टेबल जल्द जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के टाइम टेबल के अनुसार ही नई ट्रेन चलेगी।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

धनबाद.

धनबाद होकर रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के बंद हो जाने से मायूस यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने रक्सौल से तिरुपति के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन धनबाद, बोकारो और रांची होकर चलेगी।

इससे बिहार के साथ-साथ झारखंड की बड़ी आबादी को तिरुपति बालाजी के दरबार तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। नई ट्रेन का टाइम टेबल जल्द जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के टाइम टेबल के अनुसार ही नई ट्रेन चलेगी। रक्सौल और तिरुपति से प्रस्थान के समय और ठहराव वाले स्टेशन भी पूर्ववत ही रहेंगे।

भुवनेश्वर होगी नियमित, चंद्रपुरा में होगा ठहराव

पांच साल से अधिक समय से स्पेशल का टैग के साथ चल रही धनबाद भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन भी जल्द नियमित बनाकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव चंद्रपुरा में भी होगा। अभी धनबाद से खुलकर पहला ठहराव बोकारो में होता है। चंद्रपुरा में ठहरा शुरू होने की मांग लंबे समय से चल रही थी जिस पर मंजूरी की मुहर लग गई है। स्पेशल के नियमित बन जाने से हर दिन लेटलतीफी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल होगी नियमित ट्रेन

धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई के बीच चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन नियमित बनाकर चलेगी। यात्रियों के अच्छे रिस्पांस के मद्देनजर रेलवे ने इस ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलने की स्वीकृति दे दी है। स्पेशल का टैग हटाने से यात्रियों को अतिरिक्त किराए से छुटकारा मिलेगा।

धनबाद से भोपाल की ट्रेन भी जल्द चलेगी

धनबाद से भोपाल के लिए सप्ताह में तीन दिन नई ट्रेन जल्द चलेगी। रेलवे बोर्ड से नई ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद अब पूर्व मध्य रेल और पश्चिम मध्य रेलवे ने नई ट्रेन की तिथि को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।

बेंगलुरु-सूरत की ट्रेन पर पेंच, दिल्ली को मिली अमृत भारत

धनबाद से यशवंतपुर (बेंगलुरु) और धनबाद से उधना (सूरत) की स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने पर पेंच फंस गया। दोनों स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने पर सहमति नहीं मिल सकी। इसके साथ ही धनबाद से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन को मंजूरी नहीं मिली। हालांकि इसके विकल्प के तौर पर धनबाद होकर हावड़ा से आनंद विहार के बीच नई अमृत भारत ट्रेन को स्वीकृति मिल गई है।

Leave a Comment

2