रंगों भरी यात्रा! होली पर इंदौर से निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन, जानें समय और स्टॉपेज

इंदौर होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर-हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को शाम 05:00 बजे इंदौर से प्रस्थान कर रतलाम मंडल के देवास (05.33/05.35), उज्जैन (06.20/06.25), नागदा (07.20/07.45) होते हुए अगले दिन सुबह 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ऐसा रहेगा ट्रेन का शेड्यूल यह ट्रेन 22 फरवरी से 27 मार्च

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंदौर
होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर-हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को शाम 05:00 बजे इंदौर से प्रस्थान कर रतलाम मंडल के देवास (05.33/05.35), उज्जैन (06.20/06.25), नागदा (07.20/07.45) होते हुए अगले दिन सुबह 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

ऐसा रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
यह ट्रेन 22 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को हजरत निजामुद्दीन से 08:20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के नागदा (06.10/06.35), उज्जैन (07.20/07.25), देवास (08.05/08.07), होते हुए अगले दिन 09:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

Leave a Comment

2