गोरखपुर से सायरंग तक सीधी रेल सेवा का प्रस्ताव, पहली राजधानी एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे (NER) जल्द ही पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से जुड़ने वाला है। रेलवे बोर्ड ने सेवाओं में विस्तार करते हुए मिजोरम तक ट्रेन चलाने की कवायद शुरू की है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन आनंद विहार से चलकर गोरखपुर होते हुए सायरंग (मिजोरम) तक जाएगी। बाद में इसी ट्रेन को राजधानी के रूप में भी बदलने की योजना है। दरअसल सायरंग स्टेशन मिजोरम की राजधानी आइजोल जिले का स्टेशन है। ऐसे में आनंदविहार से सायरंग वाया गोरखपुर ट्रेन को राजधानी के रूप में चलाया जा सकता है। यह गोरखपुर से गुजरने वाली पहली राजधानी एक्सप्रेस होगी। इस नई सेवा से

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गोरखपुर
पूर्वोत्तर रेलवे (NER) जल्द ही पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से जुड़ने वाला है। रेलवे बोर्ड ने सेवाओं में विस्तार करते हुए मिजोरम तक ट्रेन चलाने की कवायद शुरू की है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन आनंद विहार से चलकर गोरखपुर होते हुए सायरंग (मिजोरम) तक जाएगी। बाद में इसी ट्रेन को राजधानी के रूप में भी बदलने की योजना है। दरअसल सायरंग स्टेशन मिजोरम की राजधानी आइजोल जिले का स्टेशन है। ऐसे में आनंदविहार से सायरंग वाया गोरखपुर ट्रेन को राजधानी के रूप में चलाया जा सकता है। यह गोरखपुर से गुजरने वाली पहली राजधानी एक्सप्रेस होगी।

इस नई सेवा से मिजोरम भी अब उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार से सीधे जुड़ जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे में इसकी तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड के दिशा-निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने रूट, ठहराव और समय सारिणी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसको लेकर बोर्ड में बैठक प्रस्तावित है और वहीं इस पर प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके चल जाने से यात्रियों को एक नई ट्रेन की सेवा तो मिलेगी ही साथ ही गोरखपुर से आनंद विहार की दूरी महज 10 से 11 घंटे में पूरी हो सकेगी। अभी यह दूरी 13 घंटे में पूरी होती है।

सांसद ने उठाई थी मांग
सदर सांसद रवि किशन ने गोरखपुर होते हुए राजधानी चलाने की मांग की थी। ऐसे में इस नई ट्रेन के प्रस्ताव से ये साफ है कि उसी दिशा में कवायद चल रही है। सांसद ने कई बार मुद्दे पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी।

सात अक्तूबर से बदले रूट से जाएंगी 10 ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद स्टेशन पर यातायात ब्लॉक लिए जाने के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन इस प्रकार है।

-दादर से 10, 11 एवं 13 अक्तूबर को 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

-गोरखपुर से 10, 12 एवं 13 अक्तूबर को 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।

-गोरखपुर से 24 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी।

-ओखा से 20 सितम्बर से 11 अक्तूबर तक 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।

-सूरत से 18 सितम्बर से 9 अक्तूबर तक 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जाएगी।

-मुजफ्फरपुर से 20 सितम्बर से 11 अक्तूबर तक 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी।

-बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्तूबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।

-अहमदाबाद से 9 से 15 अक्तूबर तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।

-गोरखपुर से 7 से 14 अक्तूबर तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी के रास्ते चलाई जाएगी।

2