Lagaan के बाद बड़ा रीयूनियन? आमिर खान को पसंद आई आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म स्क्रिप्ट

Aamir Khan और Ashutosh Gowariker की Lagaan हिंदी सिनेमा की आलातरीन फिल्मों में से एक है. 26 साल पहले जो जादू इस जोड़ी ने लगान में रचा, वो आज भी बरक़रार है. बताया जाता है कि ‘लगान’ के बाद आशुतोष ने आमिर को कई स्क्रिप्ट्स सुनाईं. इनमें Bimbisara, एक सीरियल किलर थ्रिलर फिल्म और Bal Gangadhar Tilak की Biopic भी शामिल है. मगर आमिर को ये विषय अपीलिंग नहीं लगे. इसलिए उनकी और आशुतोष की जोड़ी दोबारा नहीं लौटी. मगर अब ख़बर है कि आशुतोष की सुनाई ताज़ा स्क्रिप्ट आमिर को पसंद आई है. और वो इस फिल्म को लेकर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Aamir Khan और Ashutosh Gowariker की Lagaan हिंदी सिनेमा की आलातरीन फिल्मों में से एक है. 26 साल पहले जो जादू इस जोड़ी ने लगान में रचा, वो आज भी बरक़रार है. बताया जाता है कि ‘लगान’ के बाद आशुतोष ने आमिर को कई स्क्रिप्ट्स सुनाईं. इनमें Bimbisara, एक सीरियल किलर थ्रिलर फिल्म और Bal Gangadhar Tilak की Biopic भी शामिल है. मगर आमिर को ये विषय अपीलिंग नहीं लगे. इसलिए उनकी और आशुतोष की जोड़ी दोबारा नहीं लौटी. मगर अब ख़बर है कि आशुतोष की सुनाई ताज़ा स्क्रिप्ट आमिर को पसंद आई है. और वो इस फिल्म को लेकर अपना मन बना चुके हैं.

बॉली गप नाम के X पेज के मुताबिक ये एक डार्क थ्रिलर है, जिसका टोन आमिर की ही फिल्म ‘राख’ (1989) से मिलता-जुलता है. कहानी एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर की है. उसके एंगर इश्यूज़, उसकी डार्क लाइफ़ के बारे में है. इस पोस्ट के मुताबिक आमिर इस कहानी के सिलसिले में आशुतोष गोवारिकर से कई बार मिले. कई दौर का नरेशन हुआ. घंटों तक ब्रेनस्टॉर्मिंग की. तर्क-वितर्क हुए. तब जाकर आमिर ने फैसला लिया कि वो ये फिल्म करेंगे. आशुतोष के लिए नया मैदान है. और आमिर सालों बाद इस जॉनर की तरफ़ लौटेंगे. बताया जा रहा है कि आमिर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी ‘लाहौर 1947’ की रिलीज़ के बाद वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. हालांकि ये सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं. अभी आशुतोष या आमिर की तरफ़ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए इसे पुष्ट ख़बर नहीं कहा जा सकता. न ही लल्लनटॉप इसकी पुष्टि करता है.

‘सितारे ज़मीन पर’ के बाद आमिर खान की कोई फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है. हालांकि चर्चा कई फिल्मों पर चल रही है. इनमें पहली है दादा साहेब फाल्के की बायोपिक जो अब तक लिखाई पर ही अटकी हुई है. आमिर ने राजकुमार हीरानी को इसकी स्क्रिप्ट में ह्यूमर बढ़ाने को कहा था. दूसरी फिल्म है ‘3 इडियट्स 2’, जो ख़ुद आमिर ने कन्फर्म की है. इसकी भी लिखाई का काम चल रहा है. हाल ही में मिड-डे ने रिपोर्ट किया था कि आमिर अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ मिलकर ए‍क फिल्म बनाने वाले हैं. ये फिल्म मंसूर खान के लिखे नॉवल ‘वन: द स्टोरी ऑफ अल्टिमेट मिथ’ का सिनेमैटिक एडैप्टेशन होगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक आमिर इसी महीने कुछ वक्त के लिए कुनूर (तमिलनाडु) में मंसूर के घर पर ही रहेंगे. और वहां दोनों इसका स्क्रीनप्ले तैयार करेंगे. इसके बाद ‘महाभारत’ को वो ख़ुद ही अपनी ड्रीम फिल्म बता चुके हैं. और कह चुके हैं कि इसे वो ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसे स्केल पर बनाना चाहते हैं.

रही आशुतोष की बात, तो वो 22 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर आ रही सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘सिस्टम’ में नज़र आएंगे. इसके साथ वो ‘टेम्पल रेडर्स’ नाम की डॉक्यू ड्रामा सीरीज़ भी डायरेक्ट करने वाले हैं. ऐसे में आशुतोष और आमिर की इस फिल्म का नंबर कब आता है, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा. मगर यदि ये फिल्म बनती है तो तकरीबन ढाई दशक बाद आशुतोष और आमिर की जुगलबंदी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी.

Leave a Comment

2