उमरिया खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने ‘संकल्प से समाधान’ शिविर के दौरान ग्राम अमदरा निवासी किसान देवेंद्र महरा को ई-कृषि यंत्र सुपर सीडर की चाबी सौंपी। चाबी प्राप्त कर देवेंद्र महरा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

उमरिया
खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने ‘संकल्प से समाधान’ शिविर के दौरान ग्राम अमदरा निवासी किसान देवेंद्र महरा को ई-कृषि यंत्र सुपर सीडर की चाबी सौंपी। चाबी प्राप्त कर देवेंद्र महरा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि सुपर सीडर सहित कुल 11 कृषि यंत्रों का पैकेज लगभग 22 लाख 90 हजार रुपये का है, जिस पर शासन द्वारा 9 लाख 12 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। इस पैकेज में ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, सुपर सीडर, थ्रेसर, रोटावेटर, रिपर एवं पावर वीडर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। देवेंद्र महरा ने बताया कि उन्होंने गांव में कस्टम हायरिंग सेंटर भी स्थापित किया है, जिसके माध्यम से अन्य किसानों को भी ये यंत्र किराये पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को कम लागत में आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है और उत्पादन में वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

2