सीमा पार से आई 20 किलो हेरोइन जब्त, पंजाब पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

अमृतसर. काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार संचालित ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पहुंचाई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में आगे

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार संचालित ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पहुंचाई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में आगे सप्लाई करता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पहचान करने, इसके अन्य सदस्यों तक पहुंचने और पहले पकड़े जा चुके ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल से इसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है। 

2