माइक्रो फाइनेंस कंपनी से जुड़ी युवती ने सहकर्मी के कमरे में लगाई फांसी, परिवार ने उठाए सवाल

सिवनी  शहर में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत सहकर्मी के कमरे में चार मई को युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की घटना ने परिवार को स्तब्ध है। कोतवाली पुलिस से गंभीरता से जांच की मांग उठाई एक गांव निवासी युवती की मौत की घटना पर मृतक के परिवार संदेह जाहिर करते हुए मामले में कोतवाली पुलिस से गंभीरता से जांच की मांग उठाई है। किराये का कमरा लेकर दो-तीन वर्षो से रह रही थी पांच मई को शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतका के चाचा ने बताया कि किराये का कमरा लेकर युवती पिछले दो-तीन वर्षो से रह रही

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सिवनी 

शहर में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत सहकर्मी के कमरे में चार मई को युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की घटना ने परिवार को स्तब्ध है।
कोतवाली पुलिस से गंभीरता से जांच की मांग उठाई

एक गांव निवासी युवती की मौत की घटना पर मृतक के परिवार संदेह जाहिर करते हुए मामले में कोतवाली पुलिस से गंभीरता से जांच की मांग उठाई है।
किराये का कमरा लेकर दो-तीन वर्षो से रह रही थी

पांच मई को शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतका के चाचा ने बताया कि किराये का कमरा लेकर युवती पिछले दो-तीन वर्षो से रह रही थी और अपने गांव से आना जाना करती थी। सोमवार की शाम लगभग आठ बजे शव हाउसिंग बोर्ड शुभम नगर के एक घर में फांसी के फंदे पर होने की सूचना परिवार को कोतवाली पुलिस से मिली।
जहां युवती का शव मिला है वहां राम तिवारी रहता है

जब युवती के पिता, चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो जिसे कमरे में युवती ने फांसी लगाई थी, उसका दरवाजा तोड़ा जा चुका था। जहां युवती का शव मिला है वहां राम तिवारी नाम का युवक किराए से रहता है। युवती जिस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी वहीं युवक भी कार्य करता है।

लौटकर कमरे में फंदे पर देखा शव

घटना के दौरान राम तिवारी अपनी कंपनी के कार्यालय गया था जबकि कमरे में युवती मौजूद थी। जब युवक वापस लौटकर आया तो उसने युवती को फांसी के फंदे पर देखकर पुलिस को सूचना दी, जिस पर डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
कमरे का दरवाजा तोड़ा जा चुका था

मृतक के पिता, चाचा, चचेरे भाई व अन्य रिश्तेदारों का कहना है कि परिवार के सदस्यों व पिता के घटना स्थल पहुंचने से पहले ही कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया था। वहीं किन परिस्थितियों के चलते युवती ने फांसी लगाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका। 

पूछताछ कर मामले की जांच होनी चाहिए

स्‍वजन बोले- युवक के घर में शव मिला है, उससे सख्ती से पूछताछ कर मामले की जांच होनी चाहिए। युवक व युवती दोनों के मोबाइल काल डिटेल तथा इंटरनेट मीडिया एकाउंट की जांच की जानी चाहिए, ताकि मौत का कारण पता चल सके और मृतक के शोक संतृप्त परिवार को न्याय मिल सके।

परिवार की मौजूदगी में बनाया पंचनामा

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि कमरे में युवती का शव फांसी में फंदे में होने की तत्काल सूचना परिवार के सदस्यों को दी गई थी। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, जांच जारी है

प्रारंभिक रूप से युवती की मौत फांसी लगाने के कारण हुई। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस मामले में जांच कर रही है। युवती का बिसरा भी फारेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मोबाइल फोन का सीडीआर व अन्य जानकारियां एकत्रित की गई हैं। जिस युवक के कमरे में युवती ने फांसी लगाई है, उससे भी पूछताछ की गई है। पूछताछ में फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मर्ग कायम कर प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment

2