UP Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, यूपी से चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें!

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत देने की तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और लखनऊ रूट पर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलेगी। जानिए 6, 7, 13 और 14 नवंबर की ट्रेन टाइमिंग और किन स्टेशनों पर होगा ठहराव।

UP Special Train

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

नवम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP Special Train: दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और लखनऊ रूट पर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल और किन स्टेशनों पर होगा ठहराव।

दिवाली-छठ पर यूपी से बिहार जाने वालों को राहत

दिवाली-छठ पर यूपी से बिहार जाने वालों को राहत

दीपावली और छठ के त्योहार पर अगर आप भी उत्तर प्रदेश से बिहार या दूसरे राज्यों में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने खास इंतजाम शुरू कर दिए हैं। रेलवे की योजना गोरखपुर और लखनऊ रूट पर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के DRM गौरव अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के समय गोरखपुर और लखनऊ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए फिलहाल 10 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है। अगर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है तो ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

गोरखपुर और लखनऊ रेलवे रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या, यात्रियों को मिलेगी राहत

दरअसल, दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग यूपी से बिहार अपने घर जाते हैं। गोरखपुर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक प्रमुख कनेक्टिंग स्टेशन है। ऐसे में रेलवे का पूरा जोर इस रूट पर यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने पर है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। ये टीमें प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने-उतारने का काम करेंगी। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे।

दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच आरक्षित साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी।

नई दिल्ली से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर त्योहार विशेष 6 और 13 नवंबर को चलेगी।

स्टेशनपहुंचने का समय
नई दिल्ली से रवानादोपहर 2:30 बजे
लखनऊरात 9:12 बजे
गोंडाअगले दिन रात 1:32 बजे
बस्तीसुबह 2:40 बजे
खलीलाबादसुबह 3:30 बजे
गोरखपुरसुबह 4:10 बजे

गोरखपुर से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष 7 और 14 नवंबर को चलेगी।

स्टेशनपहुंचने का समय
गोरखपुर से रवानासुबह 7:00 बजे
खलीलाबादसुबह 7:42 बजे
बस्तीसुबह 8:05 बजे
गोंडासुबह 9:45 बजे
लखनऊदोपहर 1:10 बजे
नई दिल्लीरात 11:10 बजे

दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों पर रहेगी खास निगरानी

त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। प्रमुख स्टेशनों पर विशेष टीमें तैनात रहेंगी। प्लेटफॉर्म पर भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों पर रहेगी खास निगरानी

DRM गौरव अग्रवाल के मुताबिक, रेलवे की कोशिश है कि दिवाली और छठ पर किसी भी यात्री को घर जाने में परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त ट्रेनों के साथ स्टेशन पर भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

यानी इस बार दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, यात्रा से पहले ट्रेन की उपलब्धता, आरक्षण और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर जरूर जांच लें।

2