योगी ने अखिलेश को ‘बबुआ’ कहकर घेरा, बोले- सपा ने गरीबों का शोषण कर यूपी को बनाया था ‘गुंडा प्रदेश’

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए 'साफ'कर देगी। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'बबुआ' (बच्चा) कहकर संबोधित किया और कहा, आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए 'साफ'कर देगी। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'बबुआ' (बच्चा) कहकर संबोधित किया और कहा, आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि जनता उसे अगले चुनाव में हमेशा के लिए साफ कर देगी।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने अपने परिवार के हितों के लिए गरीबों का शोषण किया, प्रदेश को लूटा और उसे 'गुंडा प्रदेश' बना दिया था। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे, बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी और आए दिन दंगे होते थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का 'यमराज के घर जाने का रास्ता' तय हो गया है तथा उत्तर प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त है, जिसके कारण प्रदेश में विकास हो रहा है।

योगी का अखिलेश पर तंज
अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब कोई 'बबुआ' की तरह दोपहर 12 बजे सोकर उठे, दो बजे तक तैयार हो, शाम पांच बजे व्यायामशाला जाए और सात बजे लौटकर महफिल जमाए तो प्रदेश के लिए समय कहां से मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पहले यही होता था…प्रदेश के लिए समय नहीं था लेकिन अब प्रदेश के लिए पर्याप्त समय सरकार के पास है। उसके पास जनता जनार्दन की समाधान का रास्ता भी है और प्रदेश को आगे बढ़ाने में हर छोटा-बड़ा योगदान देने वालों को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम भी चल रहा है।' मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय वीरान और उजाड़ नजर आते थे, लेकिन अब 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत 19 मानक तय कर विद्यालयों को उनके अनुरूप सुविधाओं से युक्त किया गया है।

सीएम योगी ने रसोइयों को बांटा चिकित्सा सुविधा कार्ड
लखनऊ में मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों के सम्मान समारोह और नकद भुगतान रहित चिकित्सा सुविधा के कार्ड वितरण कार्यक्रम को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे रही है। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सहायता, पांच लाख रुपये तक के नकद भुगतान रहित उपचार की सुविधा और साड़ी के लिए मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने की घोषणा की।

2