
Yogi Rally in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब बाहुबली नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक सार्वजनिक मंच पर प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को ममता बनर्जी के ‘खेला होबे’ के जवाब में योगी के ‘बुलडोजर मॉडल’ की सांकेतिक जीत माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ का क्रेज अब न केवल बंगाल, बल्कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की लोकप्रियता के समानांतर एक नई लहर पैदा कर रहा है।










