योगी सरकार की सख्ती, ‘सफेद कोट लव जिहादी’ को किया गिरफ्तार

योगी सरकार की सख्ती से ‘सफेद कोट लव जिहादी’ गिरफ्तार – डॉ रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज पर केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा को शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप  – पीड़िता का गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप – पीड़िता की शिकायत पर चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा – चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 50 हजार के इनामी आरोपी रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज को किया गिरफ्तार लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस की अवैध

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

योगी सरकार की सख्ती से ‘सफेद कोट लव जिहादी’ गिरफ्तार

– डॉ रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज पर केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा को शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप 

– पीड़िता का गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप

– पीड़िता की शिकायत पर चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा

– चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 50 हजार के इनामी आरोपी रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज को किया गिरफ्तार

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस की अवैध धर्मांतरण को लेकर कार्रवाई जारी है। लखनऊ पुलिस ने चिकित्सा की आड़ में अपराध करने वाले ‘सफेद कोट लव जिहादी’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज केजीएमयू में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था और उस पर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। योगी सरकार ने फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को पीड़िता की शिकायत पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर रमीज ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और बिना उसकी सहमति से गर्भपात भी कराया। इसके बाद आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने एक अन्य मेडिकल छात्रा के साथ भी यही तरीका अपनाया। उसके साथ भी दुष्कर्म किया और जबरन गर्भपात कराया। साथ ही धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई गई। जांच में आरोपी के परिजनों की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी के पिता सलीमुद्दीन और माता खतीजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में हैं। अन्य सहयोगियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत फरार आरोपी की तलाश तेज की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

थाना चौक और सर्विलांस टीम पश्चिम लखनऊ ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से सुराग मिलने पर आरोपी डॉ.  रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज  को शुक्रवार दोपहर सिटी स्टेशन लखनऊ गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। डॉक्टर की पहचान का दुरुपयोग करता था। अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि सफेद कोट की आड़ में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

2