Yadav Ji Movie: फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विरोध प्रदर्शन, समाज ने जताया आक्रोश

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ की रिलीज से पहले ही विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के संभल में यादव समाज ने पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया और फिल्म पर रोक की मांग की है। क्या बढ़ता विरोध फिल्म की रिलीज को प्रभावित करेगा? जानें पूरा मामला।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

Yadav Ji Movie: पिछले कुछ समय से फिल्मों के नाम और विषय को लेकर बढ़ते विवादों की खबरें सामने आ रही हैं। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर विरोध के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ भी विवादों में घिर गई है। मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया, जहाँ यादव समाज के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध किया।

निक्की का भावनात्मक पल: परिवार के खिलाफ जाकर बनाए रिश्ता अरबाज से, प्यार में पछतावा?

सड़कों पर विरोध प्रदर्शन और पोस्टर जलाए गए

आपको बता दें कि, बुधवार को संभल में यादव समाज के लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और पैरों तले रौंदकर अपना विरोध जताया। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि फिल्म का शीर्षक और कहानी उनके समाज को गलत रूप में पेश करती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिल्म समाज के खिलाफ और विवादास्पद

विरोध प्रदर्शन में लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म का कंटेंट यादव समाज को निशाना बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे समाज की छवि धूमिल हो रही है और युवा पीढ़ी में गलत संदेश जा सकता है। यही वजह है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कुछ स्थानों पर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया और सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी गई कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा।

Sidharth Malhotra Father Death: ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा, सोशल मीडिया पर शेयर की दिल छू लेने वाली बात

फिल्म का कथानक और मुख्य कलाकार

बताते चलें कि, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर कहानी है जिसमें लीड रोल में प्रगति तिवारी और विशाल मोहन हैं। प्रगति तिवारी ने फिल्म में ‘सिंपल यादव’ का किरदार निभाया है, जो एक शांत और घरेलू लड़की है। फिल्म की कहानी में उनका रोमांस वसीम अख्तर नामक युवक के साथ दिखाया गया है। फिल्म का कथानक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है, लेकिन फिल्म के नाम और कथानक को लेकर यादव समाज में नाराजगी बनी हुई है।

फिल्म की रिलीज़ और विवाद का असर

फिल्म को 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ किया जाना है। विवाद के चलते समाज और प्रशासन की निगाह फिल्म पर टिकी हुई है। विरोध प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि अगर फिल्म की रिलीज़ में कोई संवेदनशीलता दिखाई नहीं गई, तो और भी बड़े विरोध की संभावना है। यादव समाज ने चेतावनी दी है कि फिल्म में किसी भी प्रकार का अपमानजनक चित्रण स्वीकार्य नहीं है और उन्हें न्याय और सम्मान की सुरक्षा चाहिए।

Salim Khan Health Update: सलीम खान का ब्रेन हैमरेज, लीलावती अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन