पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि का साया

जालंधर पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है. यही कारण हैं कि सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. चंडीगढ़ के साथ जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश हुई है. वहीं, बाकी जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज और 30 मार्च के लिए पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर

पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है. यही कारण हैं कि सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. चंडीगढ़ के साथ जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश हुई है. वहीं, बाकी जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है.

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज और 30 मार्च के लिए पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का असर देखा जा रहा है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बठिंडा में दर्ज हुआ,,हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई है और लोगों ने फिर से हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं.

तेज़ हवा चलने की संभावना
आपपठाओ बता दें कि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का खतरा ज्यादा है. वहीं, बठिंडा, मानसा, मोगा और मुक्तसर जैसे इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं लोगों को सावधान रहने कहा गया है.

30 मार्च तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 31 मार्च से बारिश कम हो जाएगी और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना रहेगी. अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Leave a Comment

2