
Indore News: इंदौर नगर निगम के सदन में ‘वंदे मातरम’ के गूंजते ही सियासी मर्यादाएं तार-तार हो गईं। कांग्रेस पार्षदों द्वारा राष्ट्रगीत पर किए गए हंगामे ने न केवल सदन को अखाड़ा बना दिया, बल्कि रुबीना इकबाल खान की विवादित चुनौती और फौजिया शेख द्वारा अपनी ही पार्टी को ‘भाड़ में जाए’ कहने जैसे बयानों ने विवाद को और हवा दे दी है। मजहबी रंग और कट्टरपंथी सियासत के आरोपों के बीच, क्या लोकतंत्र के इस मंदिर में राष्ट्रगीत का अपमान सोची-समझी रणनीति है?











