दिवाली 2026 कब है? जानें 8 नवंबर को लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और गोवर्धन पूजा की तारीख

Diwali 2026 : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में रौनक बढ़ने लगती है. लोग घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और खरीदारी तक की तैयारियां शुरू कर देते हैं. हिंदू धर्म में दीपावली को प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. यह पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है. इन दिनों घरों में दीपक जलाने, पूजा-पाठ करने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की परंपरा है. इस दौरान धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे खास पर्व आते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिवाली की तैयारियां कर रहे हैं, तो

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Diwali 2026 : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में रौनक बढ़ने लगती है. लोग घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और खरीदारी तक की तैयारियां शुरू कर देते हैं. हिंदू धर्म में दीपावली को प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. यह पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है. इन दिनों घरों में दीपक जलाने, पूजा-पाठ करने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की परंपरा है. इस दौरान धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे खास पर्व आते हैं.

ऐसे में अगर आप भी दिवाली की तैयारियां कर रहे हैं, तो यहां जानिए किस दिन कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. जानें धनतेरस से भाई दूज तक सभी पर्वों की सही तारीखें और पूजा के शुभ मुहूर्त.

धनतेरस 2026 कब है?
दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
इस साल दिवाली का त्योहार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि दिवाली पर पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. यह मुहूर्त कुल 1 घंटे 56 मिनट का है.

9 नवंबर को अमावस्या तिथि होगी समाप्त
9 नवंबर 2026 को दोपहर तक अमावस्या तिथि रहेगी. इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी.

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट कब?
इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इसे अन्नकूट भी कहा जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था. पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

भाई दूज कब है?
इस साल भाई दूज का त्योहार बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देकर प्यार जताते हैं. यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है. भाई दूज के साथ ही दिवाली के प्रमुख त्योहारों का समापन हो जाता है.

दिवाली 2026 कैलेंडर
6 नवंबर 2026, शुक्रवार: धनतेरस
7 नवंबर 2026, शनिवार: चतुर्दशी तिथि और छोटी दिवाली
8 नवंबर 2026, रविवार: दिवाली और लक्ष्मी-गणेश पूजा
9 नवंबर 2026, सोमवार: अमावस्या तिथि समाप्त, प्रतिपदा शुरू
10 नवंबर 2026, मंगलवार: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट
11 नवंबर 2026, बुधवार: भाई दूज और यम द्वितीया

2