WhatsApp SIM Binding: बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा WhatsApp! जानें क्या हैं नियम

1 मार्च 2026 से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स बिना सिम कार्ड काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर WhatsApp हर 6 घंटे में लॉग-आउट होगा। जानिए सिम-बाइंडिंग नियम क्या है, कैसे लागू होगा और यूजर्स को किन बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

WhatsApp SIM Binding: केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सिम-बाइंडिंग नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। इसके तहत 1 मार्च 2026 से मोबाइल में सिम कार्ड होना आवश्यक होगा, तभी WhatsApp, Telegram और Signal जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स चलेंगे। फिलहाल कई यूजर्स इन ऐप्स को बिना सिम के इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अब यह सुविधा खत्म हो जाएगी।

WhatsApp News Feature: वाट्सऐप के हरे रंग को कहें अलविदा! अब चेंज कर सकेंगे कलर और आइकन

कंप्यूटर यूजर्स के लिए नया नियम

आपको बता दें कि, जो लोग WhatsApp को कंप्यूटर पर वेब या डेस्कटॉप वर्जन के जरिए इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी नया नियम लागू होगा। 1 मार्च से कंप्यूटर पर लिंक्ड डिवाइस का सेशन हर 6 घंटे में लॉग-आउट हो जाएगा। यानी हर छह घंटे के बाद यूजर्स को अपने फोन से WhatsApp ऐप लिंक करके फिर से लॉग-इन करना होगा।

WhatsApp यूज़र्स खुश! आया ऐसा शानदार फीचर जो काम कर देगा आसान

WhatsApp ने शुरू किया सिम-बाइंडिंग फीचर

WhatsApp SIM Binding
WhatsApp ने शुरू किया सिम-बाइंडिंग फीचर

हाल ही में WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.8.6 में सिम-बाइंडिंग से जुड़ा पॉप-अप नोटिफिकेशन देखा गया है। यह फीचर DoT (दूरसंचार मंत्रालय) के आदेश पर काम कर रहा है। इसका मतलब है कि अब यूजर को अपने अकाउंट को एक्सेस करने के लिए उस नंबर का सिम फोन में लगाना जरूरी होगा। अगर सिम निकाल दिया गया तो अकाउंट स्वतः लॉग-आउट हो जाएगा।

सिम-बाइंडिंग क्या है?

सिम-बाइंडिंग का मतलब है कि आपके फोन में वही सिम होना चाहिए, जो नंबर आपके मैसेजिंग अकाउंट से जुड़ा है।

  • बिना सिम के किसी भी नंबर का WhatsApp, Telegram या Signal अकाउंट फोन में नहीं चल पाएगा।
  • यह कदम यूजर्स की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड रोकने के लिए उठाया गया है।
  • भारत में कई लोग बिना सिम के दूसरे नंबर का अकाउंट चलाते हैं, अब इसे रोकने के लिए यह नियम जरूरी है।

नियमों का असर

  1. किसी का अकाउंट बिना नंबर के इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।
  2. कंप्यूटर पर WhatsApp सेशन हर 6 घंटे में रीसेट होगा।
  3. Signal और Telegram सहित सभी प्रमुख इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर यह नियम लागू होगा।
  4. सिम-बाइंडिंग से साइबर धोखाधड़ी और अकाउंट चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।

WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी, ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सुविधा शुरू

यूजर्स को क्या करना होगा

  • 1 मार्च 2026 से अपने फोन में अकाउंट से जुड़ा सिम होना जरूरी है।
  • कंप्यूटर पर WhatsApp यूजर्स को हर 6 घंटे में अपने फोन से लिंक रिन्यू करना होगा।
  • नए बीटा फीचर्स को अपडेट रखना और ऐप्स का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना फायदेमंद रहेगा।