WhatsApp ने दिया यूजर्स को बड़ा सरप्राइज, अब मैसेजिंग के साथ डॉक्यूमेंट एडिटिंग भी आसान

WhatsApp ने अपने नए अपडेट में ऐसे फीचर्स पेश किए हैं जो यूजर्स के मैसेजिंग अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं। अब iPad पर बिना फोन अकाउंट बनाना, PDF फाइल एडिट करना और Android Auto के साथ बेहतर इंटरफेस जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं। जानिए इस अपडेट में और क्या खास है।

अब मैसेजिंग के साथ डॉक्यूमेंट एडिटिंग भी आसान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 25, 2026

WhatsApp New Update: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए कई नए और उपयोगी फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी लगातार अपने ऐप को बेहतर बनाने पर काम कर रही है, ताकि यूजर्स को चैटिंग के साथ-साथ डॉक्यूमेंट, कॉलिंग और मल्टी-डिवाइस इस्तेमाल का बेहतर अनुभव मिल सके। नए अपडेट में iPad यूजर्स के लिए खास सुविधा जोड़ी गई है। इसके अलावा WhatsApp Web और Desktop पर PDF फाइल से जुड़े नए टूल्स, साथ ही Android Auto और Apple CarPlay के लिए बेहतर इंटरफेस भी शामिल किया गया है। इन नए फीचर्स के आने से व्हाट्सऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

NEET Paper Leak Case: NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारियों पर गिरी गाज

फोन के बना सकेंगे WhatsApp अकाउंट

व्हाट्सऐप के नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत iPad यूजर्स के लिए अकाउंट सेटअप प्रक्रिया को आसान बनाना है। अब यूजर्स सीधे iPad ऐप के जरिए नया WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे। पहले iPad पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए किसी दूसरे फोन से अकाउंट लिंक करना जरूरी होता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के iPad पर ही अपना अकाउंट तैयार कर पाएंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो टैबलेट पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

PDF फाइल को खोलने और एडिट करने की सुविधा

व्हाट्सऐप ने डॉक्यूमेंट शेयरिंग को और बेहतर बनाने के लिए PDF से जुड़े नए फीचर्स भी जोड़े हैं। अब WhatsApp Web और Desktop यूजर्स चैट में प्राप्त PDF फाइल को बिना डाउनलोड किए सीधे खोल सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स PDF डॉक्यूमेंट के जरूरी हिस्सों को हाईलाइट कर पाएंगे और उसमें नोट्स या एनोटेशन भी जोड़ सकेंगे। इससे ऑफिस वर्क, पढ़ाई और डॉक्यूमेंट शेयरिंग से जुड़े काम काफी आसान हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार, PDF एडिटिंग फीचर Adobe Acrobat टेक्नोलॉजी की मदद से काम करता है। इस तकनीक के कारण यूजर्स को डॉक्यूमेंट देखने और उसमें बदलाव करने का बेहतर अनुभव मिलेगा।

Android Auto और Apple CarPlay में नया इंटरफेस

व्हाट्सऐप ने कार में इस्तेमाल किए जाने वाले अपने फीचर्स को भी अपडेट किया है। नए बदलावों के बाद Android Auto और Apple CarPlay पर WhatsApp का इंटरफेस पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। अब ड्राइविंग के दौरान यूजर्स बिना हाथ लगाए मैसेज सुन सकेंगे और उनका जवाब भी दे सकेंगे। इसके साथ ही वॉयस कॉल करने, कॉल हिस्ट्री देखने और पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स तक पहुंचने की सुविधा भी बेहतर बनाई गई है।

धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा नया अपडेट

व्हाट्सऐप के मुताबिक, ये सभी नए फीचर्स चरणबद्ध तरीके से दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी कुछ यूजर्स को ये सुविधाएं पहले मिल सकती हैं, जबकि बाकी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक मैसेजिंग अनुभव देना है। नए अपडेट के बाद iPad इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, डॉक्यूमेंट शेयर करने वाले लोग और कार में व्हाट्सऐप चलाने वाले ग्राहकों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

इन नए फीचर्स के साथ व्हाट्सऐप ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि रोजमर्रा के डिजिटल कामों के लिए एक उपयोगी प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

NEET Paper Leak: छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन, हटाए गए शिक्षा सचिव विनीत जोशी