WhatsApp New Rules: WhatsApp का इस्तेमाल आज सिर्फ दोस्तों और परिवार से बातचीत के लिए ही नहीं, बल्कि कारोबार और कस्टमर सर्विस के लिए भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। कंपनियां WhatsApp Business के जरिए ग्राहकों को ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट, OTP और प्रमोशनल मैसेज भेजती हैं। अब Meta अपने WhatsApp Business Platform की मैसेजिंग फीस में बदलाव करने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2026 से कुछ तरह के Utility Messages पर भी कंपनियों को शुल्क देना होगा।
हालांकि, इस बदलाव का सीधा असर सामान्य WhatsApp यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। यानी अगर आप दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी बिजनेस अकाउंट से सामान्य तौर पर WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो आपको मैसेज भेजने या प्राप्त करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
IIT Madras Technology: जमीन के 2.3 किमी नीचे छिपे तेल का चलेगा पता,
कंपनियों को किन मैसेज पर देना होगा पैसा?
WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर से नियम बदल जाएंगे। अभी ग्राहक के बिजनेस को मैसेज करने के बाद 24 घंटे की तय अवधि में कुछ Utility Messages बिना अतिरिक्त शुल्क भेजे जा सकते हैं। इनमें ऑर्डर की पुष्टि, डिलीवरी की जानकारी या किसी सर्विस से जुड़ी जरूरी सूचना जैसे मैसेज शामिल होते हैं। नई व्यवस्था में इस 24 घंटे की अवधि के भीतर भेजे जाने वाले Utility Messages पर भी शुल्क लागू होगा। हालांकि, कस्टमर सर्विस से जुड़े जवाबों के लिए एक राहत भी दी गई है। प्रत्येक Business Phone Number पर हर महीने शुरुआती 1,000 Service Messages मुफ्त रहेंगे। इस सीमा के बाद भेजे गए अतिरिक्त Service Messages पर शुल्क देना होगा।
14 पैसे का चार्ज किसे देना होगा?

यह शुल्क WhatsApp इस्तेमाल करने वाले आम ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। इसका भुगतान WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और संस्थानों को Meta को करना होगा। बैंक, ई-कॉमर्स कंपनियां, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और बड़े स्टार्टअप अपने ग्राहकों तक अलग-अलग तरह की जानकारी पहुंचाने के लिए इस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ऑर्डर स्टेटस, डिलीवरी अपडेट और अन्य बिजनेस मैसेज भेजने की लागत कंपनियों पर आएगी।
Utility Message की नई दर कितनी है?
भारत में Utility Messages के लिए Meta ने 0.115 रुपये यानी 11.5 पैसे प्रति डिलीवर्ड मैसेज की दर तय की है। इसमें 18 प्रतिशत GST जोड़ने के बाद इसकी लागत करीब 14 पैसे प्रति मैसेज हो जाती है। वहीं, Marketing Messages की दर इससे काफी ज्यादा है। Sale Announcement, Promotional Offer और इस तरह के मार्केटिंग मैसेज के लिए करीब 0.8631 रुपये प्रति मैसेज शुल्क निर्धारित है। Authentication Messages, जैसे OTP, के लिए भी 0.115 रुपये प्रति मैसेज की दर है, जिस पर GST अलग से लागू होगा।
आम WhatsApp यूजर्स को क्या करना होगा?
अगर आप WhatsApp को निजी बातचीत के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कोई नया चार्ज लागू नहीं होगा। दोस्तों या परिवार के सदस्यों को मैसेज भेजने पर पहले की तरह कोई शुल्क नहीं देना होगा। किसी Business Account से बातचीत करने वाले ग्राहक पर भी इस नए चार्ज का बोझ नहीं डाला जाएगा। यानी बिजनेस मैसेजिंग की लागत कंपनी और Meta के बीच रहेगी।
72 घंटे की Free Window भी रहेगी जारी
Click-to-WhatsApp Ads या Facebook Pages के Call-to-Action Buttons के जरिए शुरू होने वाली बातचीत के लिए मौजूदा 72 घंटे की Free Window भी जारी रहेगी। इस अवधि में बिजनेस को Meta की ओर से लगने वाले मैसेजिंग शुल्क से छूट मिलती रहेगी।










