WhatsApp News Feature: वाट्सऐप के हरे रंग को कहें अलविदा! अब चेंज कर सकेंगे कलर और आइकन

क्या आप भी WhatsApp के पारंपरिक हरे रंग से बोर हो चुके हैं? अब जल्द ही आपके मोबाइल में दिखाई देगा बिल्कुल नया अंदाज़। कंपनी एक ऐसा धमाकेदार फीचर लाने जा रही है, जिससे आप ऐप का रंग, आइकन और पूरा इंटरफेस अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। जानिए कब मिलेगा यह बड़ा अपडेट।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

WhatsApp News Feature: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने Android यूज़र्स के लिए एतक बड़ा अपडेट लेकर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ऐसे नए पर्सनलाइजेशन फीचर्स पर काम कर रही है जिनकी मदद से यूजर ऐप का रंग, आइकन और पूरा इंटरफेस अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज की जा सकेगी। फिलहाल के लिए ये सुविधाएं बीटा वर्जन के लिए देखी गई है और आने वाले समय मे इन्हें यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

ChatGPT का बढ़ता क्रेज: भारत में युवा इसे कोडिंग, पढ़ाई और काम में कर रहे हैं इस्तेमाल, रिपोर्ट में खुलासा

बीटा वर्जन में दिखे नए फीचर्स

जानकारी के अनुसार, WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.6.1 में इन नए बदलावों को देखा गया है। ये फीचर्स अभी सीमित यूजर्स, डेवलपर्स और टेस्टर्स के लिए अवेलेबल हैं। कंपनी इन पर तेजी से काम कर रही है, जिससे  इन्हें स्थिर अपडेट के जरिए आम लोगों तक पहुंचाया जा सके। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यूजर्स को पारंपरिक हरे रंग की थीम से अलग एक नया और आकर्षक अनुभव मिलेगा।

14 नए ऐप आइकन स्टाइल का विकल्प

WhatsApp News Feature
14 नए ऐप आइकन स्टाइल का विकल्प

बताते चलें कि, इस अपडेट का सबसे खास हिस्सा नए ऐप आइकन डिज़ाइन हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp करीब 14 अलग-अलग आइकन स्टाइल पेश कर सकता है। इनमें कुछ सिंपल सिंगल-कलर डिज़ाइन होंगे जैसे नीला, भूरा, हरा, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी और मोनोक्रोम थीम। इसके अलावा कुछ प्रीमियम और स्टाइलिश आइकन भी शामिल किए जा सकते हैं, जिनके नाम Aurora, Fluffy, Galaxy, Clay, Sparkle और Neon जैसे बताए जा रहे हैं। इन विकल्पों की मदद से यूज़र अपने फोन की होम स्क्रीन और ऐप ड्रॉअर में WhatsApp का लुक बदल सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी लॉन्चर की आवश्यकता नहीं होगी।

स्मार्टफोन यूजर्स अलर्ट! Google Gemini बनकर स्कैमर्स चुरा रहे पर्सनल डिटेल्स, जानें कैसे रहें सुरक्षित

ऐप के रंगों में भी मिलेगा कस्टमाइजेशन

सिर्फ आइकन ही नहीं, बल्कि ऐप के अंदर के रंगों को भी बदला जा सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र्स को लगभग 19 अलग-अलग रंग विकल्प मिल सकते हैं। इनमें रॉयल ब्लू, वायलेट, कोरल, टील, ब्राउन, बेज, येलो, पिंक, रेड, ऑरेंज और डार्क ऑलिव ग्रीन जैसे रंग शामिल हो सकते हैं। ये रंग ऐप के विभिन्न हिस्सों जैसे टैब्स, फिल्टर बटन और फ्लोटिंग एक्शन बटन में दिखाई देंगे। इससे पूरा इंटरफेस एक समान थीम में नज़र आएगा और यूज़र अपनी पसंद के अनुसार अनुभव को बेहतर बना सकेंगे। इसके अलावा डिफॉल्ट हरे रंग के साथ एक क्लासिक थीम भी उपलब्ध हो सकती है, जो पुराने WhatsApp जैसा अहसास देगी।

क्यों खास है यह अपडेट?

WhatsApp News Feature
क्यों खास है यह अपडेट?

यह अपडेट खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अब तक WhatsApp में पर्सनलाइजेशन के सीमित विकल्प ही उपलब्ध थे। अधिकतर यूज़र्स को ऐप के पारंपरिक लुक के साथ ही काम चलाना पड़ता था। नए फीचर्स के आने से ऐप पहले से ज्यादा व्यक्तिगत और आकर्षक बन सकता है।

WhatsApp यूज़र्स खुश! आया ऐसा शानदार फीचर जो काम कर देगा आसान

कब तक आएगा यह नया फीचर?

फिलहाल कंपनी की ओर से इस अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चूंकि यह फीचर अभी परीक्षण चरण में है, इसलिए इसे सभी यूज़र्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, अगर टेस्टिंग सफल रहती है, तो आने वाले अपडेट में Android यूज़र्स को एक नया और कस्टमाइज्ड WhatsApp अनुभव मिल सकता है।