Advertisements

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में श्री राम की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले चुके हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या फिर शरारती तत्वों की हरकत।










