
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में आयोजित चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा जुबानी हमला बोला है। पीएम मोदी ने टीएमसी के चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) के लिए बंगाली शब्द के बजाय ‘इश्तेहार’ (उर्दू शब्द) का इस्तेमाल किए जाने को सीधे तौर पर तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बंगाल की महान सांस्कृतिक पहचान को बदलने और मिटाने की सोची-समझी साजिश है। बीजेपी नेताओं ने इसे 1905 के ‘लाल इश्तेहार’ के ऐतिहासिक संदर्भों से जोड़ते हुए टीएमसी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी माहौल और ज्यादा गर्मा गया है।











