
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शाह ने राज्य सरकार के 15 साल के कथित कुशासन के खिलाफ जनता की ‘चार्जशीट’ जारी करते हुए बंगाल को “इंडस्ट्री का कब्रिस्तान” करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने चुनावी हिंसा, सिंडिकेट राज और बांग्लादेशी घुसपैठ को देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा गंभीर मुद्दा बताया।










