
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले बीजेपी की उम्मीदवार कलिता माझी की कहानी ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ‘अपनी बहन’ कहकर जनता से आशीर्वाद मांगा है। गरीबी की बेड़ियों को तोड़कर राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने वाली कलिता माझी का यह सफर बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास रचने जा रहा है।










