वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज

अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ धमाकेदार देखने के लिए तलाश रहे हैं, तो जी5 का पिटारा खुल चुका है. यहां राजसी साजिशों से लेकर बैंकिंग घोटालों और डार्क कॉमेडी का ऐसा कॉकटेल मौजूद है, जो आपको स्क्रीन से हिलने नहीं देगा. आइए जानते हैं कि जी5 की बेहतरीन सीरीज और फिल्मों के बारे में, जो आपके वीकेंड को मनोरंजन से भर देंगी. ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड यह एक ऐतिहासिक ड्रामा शो है. इसमें मुगल साम्राज्य के अंदर की राजनीति बारीकी से दिखाई गई है. कहानी बादशाह अकबर के समय की है. अकबर अपने तीन बेटों (सलीम, मुराद और

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ धमाकेदार देखने के लिए तलाश रहे हैं, तो जी5 का पिटारा खुल चुका है. यहां राजसी साजिशों से लेकर बैंकिंग घोटालों और डार्क कॉमेडी का ऐसा कॉकटेल मौजूद है, जो आपको स्क्रीन से हिलने नहीं देगा. आइए जानते हैं कि जी5 की बेहतरीन सीरीज और फिल्मों के बारे में, जो आपके वीकेंड को मनोरंजन से भर देंगी.

ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड
यह एक ऐतिहासिक ड्रामा शो है. इसमें मुगल साम्राज्य के अंदर की राजनीति बारीकी से दिखाई गई है. कहानी बादशाह अकबर के समय की है. अकबर अपने तीन बेटों (सलीम, मुराद और दानियाल) में से अपना उत्तराधिकारी चुनना चाहते हैं. इसके बाद गद्दी के लिए भाइयों में खूनी जंग और साजिशें शुरू हो जाती हैं. इसमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी भी दिखाई गई है.

क्यों देखें: अगर आपको इतिहास, राजशाही ड्रामे और राजसी ठाट-बाट पसंद हैं, तो यह सीरीज आपको बांधकर रखेगी.
कास्ट: नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र, अदिति राव हैदरी, आशिम गुलाटी

जानवर
यह छत्तीसगढ़ के जंगलों पर बनी एक सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर सीरीज है. छत्तीसगढ़ के एक छोटे से जंगली इलाके में एक मर्डर की जांच शुरू होती है. पुलिस ऑफिसर को जांच के दौरान एक के बाद एक कई लाशें मिलने लगती हैं. धीरे-धीरे केस बहुत उलझ जाता है. कहानी इंसान के अंदर छिपे जानवर और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है.

क्यों देखें: इसकी कहानी काफी डार्क और सस्पेंस से भरी है. थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.

कास्ट: भुवन अरोड़ा, भगवान तिवारी, अतुल काले

शब्द: रीत और रिवाज
यह एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली ड्रामा सीरीज है. यह कहानी 16 साल के लड़के घुप्पी सिंह की है. घुप्पी को हकलाने की बीमारी है. उसका दिल फुटबॉल खेलने में लगता है. दूसरी तरफ, उसके पिता चाहते हैं कि वो परिवार की 'रागी' परंपरा को आगे बढ़ाए. घुप्पी अपने सपनों और पिता की उम्मीदों के बीच पिसता है.

क्यों देखें: यह सीरीज समाज के नियमों, पारिवारिक दबाव और अपने सपनों को चुनने की जद्दोजहद को बहुत खूबसूरती से दिखाती है.

कास्ट: सुविंदर विक्की, मिहिर आहूजा और तरनजीत कौर.

4. तेहरान (Tehran)
यह एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है. दिल्ली में एक बम ब्लास्ट होता है, जिसमें एक मासूम बच्ची की जान चली जाती है. स्पेशल सेल के एसीपी राजीव कुमार इसकी जांच करते हैं. जांच के तार भारत, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे इंटरनेशनल जासूसी नेटवर्क से जुड़ जाते हैं. राजीव को अपनी ही एजेंसी से मदद मिलना बंद हो जाती है, जिसके बाद वो अकेले इस मिशन पर निकलता है.

कास्ट: जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा और हादी खंजनपोर.

हिसाब बराबर
यह एक सोशल-सटायर और क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म बैंकिंग सिस्टम में होने वाले फ्रॉड और आम आदमी की जेब पर डाका डालने वाले बड़े घोटालों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है.

2