शादी की खुशियां बदलीं मातम में, खंडवा में कार हादसे में तीन युवकों की जान गई

खंडवा पिपलोद थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। बलवाड़ा से लुन्हार गांव जा रही बारात की कार गुड़ी के पासअनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खंडहरनुमा मकान में जा घुसी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 22 वर्षीय मोहित निवासी भरुड बलवाड़ा, 24 वर्षीय ऋतिक यादव निवासी गरणगांव और 24 वर्षीय पुष्पक यादव निवासी बलवाड़ा की मौत हो गई। वहीं पवन और सावन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खंडवा

पिपलोद थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। बलवाड़ा से लुन्हार गांव जा रही बारात की कार गुड़ी के पासअनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खंडहरनुमा मकान में जा घुसी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 22 वर्षीय मोहित निवासी भरुड बलवाड़ा, 24 वर्षीय ऋतिक यादव निवासी गरणगांव और 24 वर्षीय पुष्पक यादव निवासी बलवाड़ा की मौत हो गई। वहीं पवन और सावन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवाड़ा स्थित यादव परिवार के यहां शादी समारोह था और बारात लुन्हार गांव के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे सड़क किनारे बने जर्जर मकान में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है।

स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी

जिला अस्पताल में हादसे की खबर मिलते ही स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोते-बिलखते परिजनों का दर्द देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment

2