हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जाएगी
इस दिन भगवान विश्वकर्मा को सम्मान देने के लिए काम में आने वाले यंत्रों की पूजा की जाती है
विश्वकर्मा जयंती के दिन घर, फैक्ट्री और ऑफिस की सभी मशीनें और औजार पूरी तरह शांत रखे जाते हैं
ऑटो-रिक्शा और गाड़ियों के बोनट पर तिलक लगाया जाता है, वहीं इंजीनियर लैपटॉप की पूजा करते हैं
पूजा से पहले फैक्ट्री, दुकान, वर्कशॉप और ऑफिस की अच्छी तरह साफ-सफाई की जाती है
मशीनों और औजारों पर धूल-गंदगी जमा न होने दें और खराब मशीनों को भी साफ-सुथरा रखें
साफ चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर स्थापित करें
सभी मशीनों और औजारों पर हल्दी, रोली, कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं
विधि-विधान से पूजा और आरती करने के बाद सभी साथियों और कर्मचारियों में प्रसाद बांटे
Learn more