Weather Update: कब खत्म होगी ठंड? मौसम विभाग ने बताई राहत की तारीख

भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की ओर नया वेदर सिस्टम बढ़ रहा है, जिससे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। IMD के अनुसार, देश के मध्य भाग में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

Weather Update: भारत में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि एक नया वेदर सिस्टम उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते ऊंचे इलाकों में बर्फ की परत जम जाएगी। वहीं, देश के मध्य भाग में अगले सात दिनों तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं का असर, गर्मी से पहले बदला मौसम का मिजाज

कहां होगी बारिश और बर्फबारी

Weather Update
कब खत्म होगी ठंड?

पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। इसके कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर साफ दिखेगा, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिलने लगेगी।

पहाड़ों में बर्फ, मैदानी इलाकों में राहत

IMD के अनुसार 10 फरवरी तक मौसम और खराब हो सकता है। ऊंचे इलाकों में गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ों में बर्फबारी का असर रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में भीषण ठंड से राहत मिलेगी। उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

तापमान में बढ़ोतरी

Weather Update
कब खत्म होगी ठंड?

पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में शनिवार को सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य भारत में भी आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर बना रहेगा।

उत्तर भारत में घना कोहरा

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घने से अत्यंत घने कोहरे की संभावना है। बरेली और गोरखपुर में विजिबिलिटी शून्य मीटर तक गिर चुकी है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।

Weather Update: यूपी में फिर पलटा मौसम, 24 जिलों में घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी