Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, पारा गिरने से मिली बड़ी राहत

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम के विविध रूप देखने को मिलेंगे। शहर का न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 29, 2026

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच आज बुधवार (29 अप्रैल) को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बदलाव से लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है और सुबह का मौसम काफी सुहावना हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश रुक-रुक कर दिनभर होने की संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव ने राजधानी और आसपास के इलाकों के तापमान को भी प्रभावित किया है।

Delhi: तिहाड़ के बाद अब ‘सत्याग्रह’ की राह! केजरीवाल और सिसोदिया ने क्यों ठुकराई कोर्ट की सुनवाई?

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, धूल भरी आंधी का भी अलर्ट

Weather Update
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मौसम अस्थिर बना हुआ है। इस सिस्टम की वजह से कई इलाकों में धूल भरी आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बन रही है।

राजस्थान और हरियाणा में बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से धूल भरी हवाएं दिल्ली की ओर बढ़ सकती हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता और दृश्यता पर भी असर पड़ सकता है।

दिल्ली का तापमान और हवा की रफ्तार

IMD के अनुसार, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बारिश और बादलों के कारण गर्मी का असर कुछ हद तक कम महसूस किया जा रहा है।

हवा की गति सामान्य रूप से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है, लेकिन धूल भरी आंधी की स्थिति में यह रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इससे कुछ इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

येलो अलर्ट जारी, कई इलाकों में सतर्कता जरूरी

मौसम विभाग ने दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और साउथ ईस्ट हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने के लिए।

आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी भी संभव है।

29 अप्रैल से 4 मई 2026 तक इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दौरान मौसम में लगातार बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Swachh Survekshan को लेकर तैयारी तेज, फीडबैक प्रक्रिया शुरू; मई में Delhi से पहुंचेगी केंद्रीय टीम