Weather Update: यूपी में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर भारत में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Punjab News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां दोबारा सक्रिय होने के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में मौसम खराब हो सकता है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karnataka Politics: डीके शिवकुमार का ट्रंप पर निशाना, ‘पहले राज्यों ने

कई दिनों से थमा था बारिश का सिलसिला

Weather Update
यूपी में मौसम ने बदली करवट

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रही हैं। कई इलाकों में बारिश पूरी तरह थमी हुई थी, जबकि कुछ स्थानों पर केवल छिटपुट बारिश दर्ज की गई। अब मानसून की सक्रियता बढ़ने से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम करवट ले सकता है। इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

32 डिग्री के आसपास रह सकता है अधिकतम तापमान

Weather Update
यूपी में मौसम ने बदली करवट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, अलग-अलग जिलों में तापमान और बारिश की स्थिति में अंतर देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने 19 और 20 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल छाने या हल्की बारिश की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।

किसानों और आम लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे अपने जिले से जुड़ी मौसम संबंधी ताजा जानकारी और आपातकालीन चेतावनियों पर नजर रखें। जिला-वार मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध चेतावनी और जीआईएस मानचित्र देखने की सलाह दी गई है। आंधी या बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों को विशेष रूप से पेड़ों के नीचे खड़े न होने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी तेज हवाओं और बारिश को ध्यान में रखते हुए खेतों में जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।

India Government Action: बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सख्त,

2